23 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 23 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 
 
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि,  कलाकार,  तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।

आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 1,  5,  7,  14,  23
 
शुभ अंक : 1,  2,  3,   5,   9,  32,  41,  50   
 
शुभ वर्ष : 2030,  2032,  2034,  2050,  2059,  2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी,  गणेशजी,  मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा,  गुलाबी जामुनी,  क्रीम 
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
 
मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर 
* अभिषेक बच्चन 
* रमेश सिप्पी 
* भाग्यश्री 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

इस तारीख के आसपास एशिया में आ सकता है बड़ा भूकंप, रहें संभलकर

शिव पंचाक्षर स्तोत्र | Shiva panchakshar stotra

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

सभी देखें

नवीनतम

सावन सोमवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए? जानें 15 काम की बातें

राजसी ठाठ बाट में निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, दर्शन को उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Aaj Ka Rashifal: 21 जुलाई, सावन मास के दूसरे सोमवार का दैनिक राशिफल, आज कौन-सी राशि चढ़ेगी कामयाबी की सीढ़ी

21 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

21 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख