4 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 4 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 
 
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी,  कुशाग्र बुद्धि वाले,  साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 4,  8,  13,  22,  26,  31
 
शुभ अंक : 4,  8,18,  22,  45,  57
  
शुभ वर्ष : 2016, 2020,  2031,  2040,  2060    
 
ईष्टदेव : श्री गणेश,  श्री हनुमान 
 
शुभ रंग : नीला,  काला,  भूरा 
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
 
मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* जार्ज वाशिंगटन  
* रितु शिवपुरी 
* नम्रता शिरोढकर 
* उर्मिला मार्तोंडकर 
* जावेद जाफरी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Akshaya Tritiya tips for wealth: अक्षय तृतीया के 10 सरल उपाय, सालभर बरसाएंगे घर में धन

जैन धर्म में अक्षय तृतीया का क्या है महत्व, जानें इसके बारे में

क्या भारत POK पर करेगा हमला? क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र और वायरल भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अक्षय तृतीया पर बनेंगे 3 अद्भुत संयोग, धन और सुख की प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

सभी देखें

नवीनतम

30 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

अक्षय तृतीया पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त, क्या खरीदें और जानें 5 अचूक उपाय

30 अप्रैल 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदें?

कलयुग में परशुराम वही एकमात्र कार्य करेंगे जो उन्होंने त्रेता और द्वापर में किया था?

अगला लेख