shiv chalisa

29 September Birthday: आपको 29 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
रविवार, 28 सितम्बर 2025 (18:15 IST)
29 September Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर अष्टमी की देवी महागौरी की कथा, मंत्र और पूजा विधि
 
आपका जन्मदिन: 29 सितंबर
 
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
 
परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। किसी की दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। 
 
सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) - भारतीय अभिनेत्री।
 
हल्सी (Halsey) - अमेरिकी गायिका और गीतकार।
 
जैक ब्लैक (Jack Black) - अमेरिकी अभिनेता, हास्य कलाकार और संगीतकार।
 
लेस्ली मैनविल (Lesley Manville) - ब्रिटिश अभिनेत्री।
 
सेबेस्टियन को (Sebastian Coe) - ब्रिटिश एथलीट और राजनेता।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: dussehra 2025: रावण दहन की राख घर लाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, जली लकड़ी के टोटके से बदलेगा भाग्य
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

सभी देखें

नवीनतम

शनि का उत्तरा भाद्रपद में गोचर, इन 5 उपायों से मिलेगा अचानक बड़ा लाभ

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

Vinayak Chaturthi 2026: फाल्गुन मास का विनायक चतुर्थी व्रत, जानें मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, मंत्र और लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 फरवरी, 2026)

21 February Birthday: आपको 21 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख