Festival Posters

11 October Birthday: आपको 11 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (18:13 IST)
11 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Rama Ekadashi Katha 2025: राजा मुचुकुंद का धर्मपरायण शासन और एकादशी व्रत कथा
 
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
 
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
करियर: किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। 
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। 
 
सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
आज की सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan): भारतीय सिनेमा के महानायक, अभिनेता।
 
जयप्रकाश नारायण (Jayaprakash Narayan) महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक विचारक। उन्हें "लोकनायक" के नाम से जाना जाता है और उन्होंने 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान किया था।
 
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध ऑलराउंडर।
 
रोनित रॉय (Ronit Roy):भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता।
 
करण कुंद्रा (Karan Kundrra): भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

ALSO READ: Weekly Horoscope October 2025: सितारे आपके द्वार! अक्टूबर का नया सप्ताह, जानें किस्मत, करियर और प्रेम का हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Magh Mela 2026: माघ मेले के संबंध में 10 दिलचस्प बातें

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2026, सात महीने का भीषण युद्ध सहित 6 बड़ी भविष्यवाणियां

Magh Mela 2026: माघ मेले में जा रहे हैं तो जानिए क्या करें और क्या नहीं

जनवरी माह 2026 में कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Magh 2026: माघ माह 2026 में क्‍या उपाय करें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 जनवरी, 2026)

06 January Birthday: आपको 6 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 जनवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Vrat And Festival 2026: वर्ष 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें सालभर की सूची

अगला लेख