Hanuman Chalisa

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
बुधवार, 19 नवंबर 2025 (18:16 IST)
20 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष की अमावस्या पर करें 5 अचूक उपाय, होगा बहुत ही शुभ लाभ
 
आपका जन्मदिन: 20 नवंबर
 
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। 
 
परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
 
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। 
 
सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
टीपू सुल्तान (Tipu Sultan): दक्षिण भारत के मैसूर राज्य के शासक, जिन्हें 'मैसूर का शेर' कहा जाता है। वह रॉकेट तोपखाने के अग्रणी के रूप में भी जाने जाते थे।
 
मिल्खा सिंह (Milkha Singh): भारत के महान धावक/ एथलीट, जिन्हें 'फ्लाइंग सिख' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1958 के एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते।
 
राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani): बॉलीवुड के एक बेहद सफल भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक। उनकी प्रसिद्ध फ़िल्मों में मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस., थ्री इडियट्स, और पीके शामिल हैं।
 
बबीता फोगाट (Babita Phogat): एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान, जिन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और 2012 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
 
तुषार कपूर (Tusshar Kapoor): बॉलीवुड के अभिनेता और निर्माता।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

22 May Birthday: आपको 22 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

Vastu Tips: घर से वास्तु दोष मिटाने के 3 आसान उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

गुरु-पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, 3 कार्य करेंगे तो मिलेगी सफलता

अगला लेख