Hanuman Chalisa

15 January Birthday: आपको 15 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
बुधवार, 14 जनवरी 2026 (18:15 IST)
15 January Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: हिंदू नववर्ष पर प्रारंभ हो रहा है रौद्र संवत्सर, 5 बातों को लेकर रहे सावधान
 
आपका जन्मदिन: 15 जनवरी
 
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
शुभ वर्ष : 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। 
 
परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
शिक्षा: लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
मार्टिन लूथर किंग (Martin Luther King Jr.) अमेरिका के एक पादरी, ऐक्टिविस्ट एवं प्रमुख नेता थे। 
 
अनिरुद्ध थापा (Anirudh Thapa): भारतीय पेशेवर फुटबॉलर, जो इंडियन सुपर लीग के लिए सेंट्रल मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं।
 
नील नितिन मुकेश चंद माथुर (Neil Nitin Mukesh Chand Mathur): भारतीय अभिनेता, निर्माता और लेखक हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं।
 
डिंपल यादव (Dimple Yadav): एक भारतीय राजनीतिज्ञ और यूपी के मैनपुरी से संसद सदस्य हैं।
 
मायावती (Mayawati): भारतीय राजनीतिज्ञ और 4 बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही है।
 
बाबा साहेब भोंसले (Baba Saheb Bhonsle): भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: गुप्त नवरात्रि कब से हो रही है प्रारंभ, जानिए इसका महत्व और 3 रहस्यमयी बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख