इस तरह के सेक्स से बचें, वरना....

Webdunia
शुक्रवार, 2 जनवरी 2015 (12:43 IST)
क्या नए वर्ष में आपकी प्रतिज्ञा अधिकाधिक सेक्स करना है? बेहतर सेक्स या किसी भी तरह का सेक्स, लेकिन हम आपको बता देते हैं कि आपको क्या नहीं करना है। इसके साथ ही, इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आपको निम्नलिखित लोगों की तरह भी साबित नहीं होना है। तभी आप कह पाएंगे कि आप जो भी कर रहे हैं, ठीक कर रहे हैं। नए वर्ष में इन घटनाओं से जरूरत सबक लें...
 
10 वर्ष तक जननांग में फंसा रहा सेक्स टॉय : हालांकि जब प्यार करने की बात आती है तो सबसे अच्छी बात यह है कि आप अतीत की हर बात को भूल जाएं लेकिन यह याद रखें कि अतीत की इन बातों में सेक्स टॉयज को शामिल ना करें। 
 
दुर्भाग्य की बात है कि एक स्कॉटिश महिला ने इस बात का ध्यान नहीं रखा और एक सेक्स टॉय उसके जननांग में पूरे एक दशक तक मौजूद रहा। विदित हो कि इस आशय की जानकारी जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन में प्रकाशित एक लेख में दी गई थी। 
 
अगले पेज पर पढ़ें... जीसस की मूर्ति के साथ ओरल सेक्स....

जीसस की मूर्ति के साथ ओरल सेक्स : आजकल ओरल सेक्स का प्रचलन इतना अधिक हो गया है कि किसी को कभी भी मौका मिलते ही वह इस काम में तल्लीन हो जाता है। सितंबर माह में पेंसिलवैनिया के एक 17 वर्षीय लड़के पर आरोप लगाया गया कि उसने 'एक पवित्र वस्तु को अपवित्र करने का काम' किया।
 
लव इन द नेम ऑफ द क्राइस्ट क्रिश्चियन सेंटर एवर्ट कस्बे में जीसस क्राइस्ट की एक ऐसी मूर्ति लगी थी, जिसमें उन्हें घुटनों के बल पर बैठे हुए दर्शाया गया था। लड़के पर आरोप था कि उसने मूर्ति के साथ कथित तौर पर ओरल सेक्स किया था। 
 
फोन से ओरल सेक्स का मजा : रिलेशनशिप सलाहकार कहते हैं कि आपको अपने फोन को अपने सोने के कमरे से बाहर रखना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बात एक अपवाद साबित हो सकती है। मार्च के महीने में सान फ्रांसिस्को स्थित टीम ने एक एप्प जारी किया, जिसे इसके 'लिक दिस' (इसे चाटो) का नाम दिया। ऐसा दावा किया जाता है कि फोन को चाटने से आपकी ओरल सेक्स की क्षमता और कुशलता बढ़ जाएगी। स्त्री जननांग को उत्तेजित करने के लिए आपको अभ्यास करने के लिए फोन को चाटना है और बाद में इसे व्यवहारिक रूप से प्रयोग में लाना है।  
 
इस तरह के सेक्स की कल्पना कर सकते हैं?... पढ़ें अगले पेज पर...

नाव के साथ सेक्स : पिछले वर्ष के दौरान विचित्र खबरों की सनसनी फैलाने वाले हीरो एडविन टोवर्गटा को तीसरी बार गिरफ्तार किया गया था। वे तीसरी बार फुलाई जाने वाली नावों के साथ सेक्स कर रहे थे। विदित हो कि अमेरिका के ओहायो शहर के रहने वाले एडविन को तब अपनी पेंट नीची किए हुए पकड़ा गया था जबकि वे 2011 में अपने पड़ोसी की रैफ्ट से प्यार करने में लगे थे।
 
वर्ष 2013 में उन्हें फिर उसी रैफ्ट (फुलाई जाने वाली नाव) के साथ प्यार करने के दौरान पकड़ा गया था। वर्ष 2014 में जब उन्हें तीसरी बार पकड़ा गया था तो इस बात का पता नहीं चल सका कि क्या वे फिर इसी खिलौने के साथ पकड़े गए थे या फिर पड़ोसी ने किसी प्रकार से उनसे पीछा छुड़ा लिया था। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वे पूल रैफ्‍ट्स के साथ प्यार करने के मामले में अपनी ही‍ किस्म के अनोखे प्राणी हैं।
 
सबसे कम सेक्स टाइम : अमेरिका के अलास्का प्रांत में रहने वालों के लिए यह खबर बहुत हतोत्साहित करने वाली है। देश के किसी भी प्रांत के निवासियों की तुलना में अलास्का के लोगों का मैथुन का औसत समय सबसे कम है और इस बात की जानकारी एक सेक्स ट्रैकिंग एप्प स्प्रेडशीट्‍स ने दी है। देश के सर्वाधिक उत्तर में रहने वाले प्रांत के वासियों के लिए इसका औसत समय मात्र 1 मिनट और 21 सेकंड्‍स है। इससे एक बड़ा सवाल पैदा किया गया है कि क्या इस एप्प द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े बहुत सीमित हैं, वैज्ञानिक नहीं हैं या फिर निर्णायक और निश्चित नहीं हैं। इसके जवाब में कहा जा सकता है कि हां और नहीं क्योंकि आखिर यह मजाक का विषय नहीं हो सकता है।
     
 
यदि सेक्स टॉय का प्रयोग करते हैं तो जरूरत पढ़ें... अगले पेज पर....

डेट के चक्कर में लुट गया बूढ़ा : पिछले वर्ष के दौरान यह 84 वर्षीय वृद्ध भी चर्चित रहा। जो सत्रह वर्षीय जुड़वां लड़कियों ने इस बुजुर्ग को डेट करने के चक्कर में लूट लिया था। नवंबर में वे एक शुगर डैडी (जवान लड़कियों पर पैसा लुटाकर मजा लूटने का चस्का रखने वाले बुजुर्गों की) वेबसाइट पर उनकी इन लड़कियों से दोस्ती हुई थी। जब वे पीने के लिए इन लड़कियों को अपने अपार्टेमेंट पर लाए तो पीने पिलाने का दौर उनके लिए दुखद साबित हुआ। 
 
इससे पहले कि वे रात में कुछ कर पाते लड़कियों ने बुजुर्ग को लूट लिया। उनको जिप टाई से बांध दिया और लड़कियां उनका क्रेडिट कार्ड तथा 420 डॉलर लेकर रफू चक्कर हो गईं। लेकिन बुजुर्ग ने भी हिम्मत नहीं हारी थी और यह मामला पुलिस में दर्ज कराया था, जिसके बाद में लड़कियों के परेशान होने की बारी थी। 
 
यदि सेक्स टॉय प्रयोग करते हैं तो : पिछली फरवरी में एवीएन एडल्ट एंटरटेनमेंट एक्स्पो ने कुछ नए किस्म के खिलौनों को बाजार में उतारा था। इनमें से कुछ खिलौने ऐसे थे, जिनका प्रयोग कर आप खुशी और आनंद से सिसकियां भरने की बजाय हा, हा, हा करने लगेंगे। पर कुछ ऐसे टॉयज हैं जिनसे आपको खुशी मिलेगी और इनमें से एक ल्यूब फाउंटेन है। एक माई लिटिल पोनी थीम वाला बट प्लग है, जिनके बारे में आप जान सकते हैं लेकिन कुछेक भावी खिलौने ऐसे हैं जिनको आप निकट भविष्य में देख पाएंगे।  
 
उफ! समुद्र में सेक्स करते हुए चिपक गया जोड़ा...पढ़ें अगले पेज पर...

इस घटना से यह बात साफ होती है कि समुद्र में सेक्स करना खतरनाक हो सकता है। जब इतालवी दम्पति अपनी सेक्स लाइफ में नयापन लाना चाह रहे थे, जब उन्हें ऐसा अनुभव हुआ कि वे अस्पताल तक पहुंच गए और दोनों ही एक दूसरे से इस तरह चिपक गए ‍कि चाहकर भी अलग नहीं हो सके। दोनों के अस्पताल में पहुंचने के बाद उन्हें इमर्जेंसी रूम में ले जाया गया जहां महिला को एक इंजेक्शन लगाया गया। यह इंजेक्शन आमतौर पर उन महिलाओं को लगाया जाता है ताकि उसका गर्भाशय फैल सके और दोनों को अलग करने में आसानी हो।  
 
इस प्रकार यह कुछ ऐसी घटनाएं हैं, जिन्होंने जोड़ों के सेक्स से लेकर हर किसी की सेक्स लाइफ में एक हलचल मचा दी और साल में इन्हें प्रमुखता का दर्जा मिला।