Festival Posters

टीचर कहता था सेक्स करो, जगह भी देता था...

Webdunia
सोमवार, 1 जून 2015 (15:44 IST)
एक शिक्षक अपने छात्रों को उच्च आदर्शों की शिक्षा देता है, लेकिन जॉर्जिया के एक शिक्षक ने बेहद ही शर्मनाक काम किया है। जॉर्जिया क्विंटन राइट नामके एक शिक्षक को स्कूल से हटाने करने का आदेश दिया है। राइट मासूम बच्चों को अपनी क्लास में सेक्स करने के लिए प्रेरित करता था और कमरा भी मुहैया करवाता था।
गणित और विज्ञान के टीचर राइट की उम्र 25 साल है और उसने यह घृणास्पद अपराध स्वीकार भी कर लिया है। वह बच्चों को कंडोम भी मुहैया करवाता था।

टीचर के इस शर्मनाक काम का पता जब चला तब एक बच्चे की मां ने उसके मोबाइल मैसेज को देखा। मैसेज में 14 साल के बच्चे ने लिखा था कि उसके टीचर ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स के लिए उसे एक रिजर्व कमरा दिया है। बच्चे की मां ने कहा टीचर राइट ने उनका भरोसा तोड़ा है।