मनमोहन अर्थशास्त्र में फेल-गडकरी

Webdunia
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010 (20:52 IST)
FILE
भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सरकार पर महँगाई और गरीबी रोकने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह अर्थशास्त्र में फेल हो गए हैं।

गडकरी ने यहाँ दशहरा मैदान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खुले अधिवेशन में कहा कि देश में आसमान छूती महँगाई से आम आदमी का जीना मुहाल है और गरीबों की तादाद में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महँगाई और गरीबी पर नियंत्रण के मामले में सरकार की आर्थिक नीतियाँ सरासर गलत साबित हुईं और अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री अर्थशास्त्र में फेल हो गए हैं।

गडकरी ने कहा कि सरकार ने हाल ही में यूरिया का खुदरा मूल्य 10 प्रतिशत बढ़ा दिया। वह पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाना चाहती है, लेकिन इसकी घोषणा करने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। उन्होंने कांग्रेस के चर्चित नारे ‘गरीबी हटाओ’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में कांग्रेस के राज में महज पार्टी नेताओं की गरीबी घटी है और वह मालामाल होते चले गए।

भाजपा अध्यक्ष ने खाद्य वस्तुओं के वायदा कारोबार को महँगाई बढ़ने के कारणों में शुमार किया और कहा कि इससे किसानों की बजाय बहुराष्ट्रीय कंपनियों, कमोडिटी एक्सचेंजों और सटोरियों ने चाँदी काटी। गडकरी ने सवाल किया कि जब महँगाई का यह महाघोटाला हो रहा था, तब सरकार चुपचाप तमाशा क्यों देख रही थी। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया