बॉलीवुड 2014 : रोमांस, शादी और ब्रेक-अप

Webdunia
सोमवार, 29 दिसंबर 2014 (18:30 IST)
बॉलीवुड के गलियारों में हमेशा की तरह गॉसिप छाया रहा। कई सितारे अभिनय से ज्यादा रोमांस के कारण सुर्खियों में रहे। प्यार का इकरार ना करने वालों ने शादी कर ली तो कुछ रिश्तों में दरारें भी आ गईं। 
रोमांस की खबरों से पूरा वर्ष सराबोर रहा। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिश्ते को लेकर लोगों में हमेशा सुर्खियां बनी रही। कभी खबर आई कि कैटरीना का घर में आना-जाना रणबीर के माता-पिता को पसंद नहीं है तो रणबीर ने अलग घर ले लिया। अब साथ रहने की खबरें भी आ रही हैं। दोनों ने साथ में खूब छुट्टियां मनाईं।
 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे से मिलने का कोई अवसर नहीं छोड़ते, भले ही इसके लिए उन्हें हजारों किलोमीटर का सफर तय करना पड़े। रणवीर के पीछे दीपिका स्पेन तक पहुंच गई तो रणवीर भी कुछ घंटे दीपिका के साथ बिताने के लिए दुबई पहुंच जाते हैं।
 
कुछ ऐसा ही हाल अनुष्का शर्मा का भी है। विराट कोहली और वे अक्सर साथ वक्त बिताने के लिए सफर करते रहते हैं। विराट से जब रन नहीं बने तो दोष बेचारी अनुष्का को दे दिया गया। 
 
बिपाशा बसु और हरमन बावेजा के बारे में कहा गया कि दोनों के माता-पिताओं ने मुलाकात भी कर ली है, लेकिन अचानक हरमन के विचार बदल गए और बिपाशा प्यार के मामले में बदकिस्मत रहीं। अब अलोन के हीरो करणसिंह ग्रोवर के साथ बिप्स का नाम जोड़ा जा रहा है। 
 
सलमान खान का नाम तो हमेशा किसी न किसी से जुड़ता रहता है। ये बात और है कि वे हर लड़की को लेकर गंभीर नहीं रहते हैं। जब तक जय हो रिलीज नहीं हुई डेजी शाह से उनकी नजदीकियों के किस्से सुनने को मिले। जब किक की रिलीज डेट नजदीक आई तो जैकलीन फर्नांडिस का खुमार सलमान पर छाने लगा, लेकिन ये फिल्म को चलाने के लिए किए गए पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं था। 
 
अभी-अभी जवान हुई आलिया भट्ट का नाम अर्जुन कपूर से '2 स्टेट्स' के दौरान जोड़ा गया तो इन दिनों अर्जुन और सोनाक्षी के किस्से सुनने को मिल रहे हैं क्योंकि दोनों की 'तेवर' रिलीज होने वाली है। आशिकी 2 की जोड़ी श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर की आशिकी भी जारी है। 
 
रितिक रोशन जब से सिंगल हुए तब से कभी नरगिस फाखरी तो कभी कंगना रनौट से उनका नाम जोड़ा जा रहा है। रितिक बेचारे यह कहते हुए थक गए हैं कि सिर्फ हंस कर बोलने को रोमांस न समझा जाए। नरगिस और उदय चोपड़ा के बीच भी लुकाछिपी जारी है।  
 
ब्रेक-अप्स
रितिक रोशन और सुजैन का विवाह के 14 वर्ष बाद अलग होना सबको हैरत में डाल गया। क्यों अलग हुए? रितिक और सुजैन ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। बिपाशा और हरमन का भी रोमांस करते हुए मन भर गया। स्लमडॉग मिलियनेयर के कलाकार देव पटेल और फ्रीडा पिंटो के रिश्ते में भी खटास आ गई। अनुराग कश्यप और क‍ल्कि कोएचलिन में भी मतभेद उभर आए हैं और दोनों अलग रहने लगे हैं। पूजा भट्ट की भी अपने पति मनीष माखीजा से अनबन की खबरें आ रही हैं। 
 
इस वर्ष विवाह करने वाले प्रमुख सितारे : 
जॉन अब्राहम- प्रिया रूंचाल : 2 जनवरी
आदित्य चोपड़ा- रानी मुखर्जी : 21 अप्रैल
आफताब शिवदासानी- नीन दुसांज : 11 जून
जुगल हंसराज- जस्मिन : 5 जुलाई
दिया मिर्जा- साहिल संघा : 18 अक्टूबर
पुलकित सम्राट- श्वेता रोहिरा - 3 नवम्बर 
 
माता-पिता बनने वाले प्रमुख सितारे
इमरान खान- अवंतिका : पुत्री प्राप्ति : 9 जून 
रितेश देशमुख-जेनेलिया : पुत्र प्राप्ति : 25 नवंबर
Show comments

महारागिनी फिल्म में 27 साल बाद साथ नजर आएंगे काजोल और प्रभुदेवा

अरनमनई 4: खूबसूरत भूतों की हॉरर कॉमेडी

करण जौहर ने किया Dhadak 2 का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की दिखेगी लव स्टोरी

Karisma Kapoor का ट्रेडिशनल अवतार, अनारकली सूट में शेयर की दिलकश तस्वीरें

Ameesha Patel ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, बिकिनी पहन दिए किलर अंदाज में पोज

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें