suvichar

वेबदुनिया बॉलीवुड सर्वेक्षण 2014 : लोकप्रिय हीरोइन नंबर 10 से नंबर 1

Webdunia
मंगलवार, 20 जनवरी 2015 (18:41 IST)
वेबदुनिया बॉलीवुड सर्वेक्षण 2014 का परिणाम आ चुका है। इसमें एक प्रश्न वर्ष 2014 की सबसे लोकप्रिय  अभिनेत्री के बारे में पूछा गया था। दस विकल्प दिए गए थे और लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार दस श्रेष्ठ अभिनेत्रियां चुनीं। इनमें दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट जैसी हीरोइनों के बीच मुकाबला था। चौंकाने वाले परिणाम मिले हैं। आइए जानते हैं किसको कितने वोट और स्थान मिला।
 
नंबर 10 : रानी मुखर्जी
 
शादी के बाद रानी मुखर्जी की लोकप्रियता गिर गई है। वैसे भी अब फिल्मों में वे कम ही नजर आती हैं। लिहाजा उन्हें कम वोट मिलने ही थे। सिर्फ 1.09 प्रतिशत वोट पाकर वे दसवें स्थान पर रहीं। 

नंबर 9 : कंगना रनौट 
 
अच्छी फिल्म करने के बावजूद कंगना अपनी लोकप्रियता बढ़ा नहीं पा रही हैं। शायद वे बड़े स्टार्स के साथ काम नहीं करती हैं इसलिए कम प्रसिद्ध हैं। वैसे उन्होंने 'क्वीन' जैसी फिल्म दी, लेकिन वोट सिर्फ 4.48 प्रतिशत ही मिले। नौवां स्थान उन्हें इस सूची में मिला है। 

नंबर 8 : श्रद्धा कपूर
श्रद्धा इस बात की तसल्ली कर सकती है कि कंगना और रानी से वे आगे हैं। आशिकी 2 और एक विलेन जैसी हिट फिल्में उनके खाते में हैं। 5.74 प्रतिशत वोट पाकर आठवां स्थान उन्होंने पाया है।  

नंबर 7 : जैकलीन फर्नांडिस
किक ने जैकलीन के करियर को जोरदार किक लगाई है। सेक्सी अभिनेत्रियों की सूची में भी उन्हें तीसरा स्थान मिला है और लोकप्रिय अभिनेत्री की सूची में 5.90 प्रतिशत वोट पाकर सातवां स्थान उन्होंने पाया है। 

नंबर 6 : कैटरीना कैफ
छठे नंबर पर कैटरीना कैफ का नाम देख आश्चर्य होता है। क्या उनकी लोकप्रियता गिरी है? क्या यह कम फिल्म करने का परिणाम है? उन्हें 6.17 प्रतिशत वोट मिले हैं। 

नंबर 5 : प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने 2014 में मैरी कॉम जैसी फिल्म की, लेकिन लोकप्रियता की सूची में 8.09 प्रतिशत वोट पाकर उन्हें पांचवें स्थान पर संतोष करना पड़ा। 

नंबर 4 : अनुष्का शर्मा
पीके के बल पर अनुष्का ने चौथा स्थान प्राप्त कर लिया। विराट से नजदीकियों के कारण भी उन्हें सुर्खिया मिली। 8.14 प्रतिशत वोट उन्हें मिले और कई नामी अभिनेत्रियों को उन्होंने पछाड़ दिया। 

नंबर 3 : आलिया भट्ट 
आलिया को भविष्य का सितारा माना जा रहा है और यह बात तब सही प्रतीत होती है जब प्रियंका और कैटरीना जैसी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 8.69 प्रतिशत वोट उन्हें मिले। आलिया ने वाकई में अन्य अभिनेत्रियों की नींद उड़ा रखी है क्योंकि वे बेहद लोकप्रिय हैं। 

नंबर 2 : सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा को दूसरे नंबर पर कइयों को आश्चर्य हो सकता है। सोनाक्षी को 12.08 प्रतिशत वोट मिले हैं और उन्होंने दूसरा स्थान हासिल कर अपनी लोकप्रियता का सबूत दिया है।

नंबर 1 : दीपिका पादुकोण 
सेक्सी अभिनेत्रियों की लिस्ट में नंबर दो और लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में नंबर वन। वाकई दीपिका ने सभी को पछाड़ रखा है। उन्हें 39.62 प्रतिशत वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रही सोनाक्षी से लगभग 27 प्रतिशत ज्यादा। एकतरफा वोट पाकर दीपिका बन गईं लोकप्रिय अभिनेत्री नंबर वन। 

Blast From Past : छोटी सी बात (1976) में बड़ा दम

कियारा आडवाणी का सफर: प्लेस्कूल की ‘स्टेज’ से बॉलीवुड तक, अब खुद की कहानी खुद लिख रही हैं एक्ट्रेस

मां बनने से लेकर फिल्मों तक: आलिया भट्ट ने बताया कैसे बदल रही है उनकी जिंदगी और सफलता की परिभाषा

हमारे परिवार को किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं": ज़ायद ख़ान ने मां के अंतिम संस्कार पर दी अपनी सफाई

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी: वीकेंड 2 में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1365 करोड़ रुपये

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज