Hanuman Chalisa

इस सप्ताह रिलीज हुईं 10 फिल्में दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम

Webdunia
मानसून शूटआउट, गेम ऑफ अयोध्या, द ग्रेट लीडर, जर्नी ऑफ भांगओवर, माय फ्रेंड्स दुल्हनिया, द पॉवर ऑफ वर्दी, ये कैसा पेशा, राकेट राजा (डब), स्टार्स वॉर: आखिरी योद्धा(डब), फर्डिनेंड (डब) ये नाम उन फिल्मों के हैं जो 15 दिसम्बर को रिलीज हुईं, लेकिन इनमें से कोई भी ऐसी नहीं रही जो दर्शकों को आकर्षित कर पाए। 
 
मानसून शूटआउट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसा कलाकार है, लेकिन प्रचार के अभाव में यह फिल्म कुछ भी नहीं कर पाई। कई जगह इसके शो दर्शकों के अभाव में रद्द करना पड़े। द ग्रेट लीडर में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने छोटी भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन भोजपुरी दर्शकों को छोड़ इसमें हिंदी दर्शकों के लिए कुछ नहीं है। इस फिल्म के भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हैं। 
 
अन्य फिल्मों के तो कई शो रद्द हो गए। जो शो चले उनमें दर्शकों की संख्या इतनी कम रही कि बिजली का खर्चा भी भारी पड़ गया। हॉलीवुड फिल्मों में 'स्टार्स वॉर: आखिरी योद्धा'(डब) का ही प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा। सबसे ज्यादा दर्शक इसी को मिले। एनिमेशन फिल्म 'फर्डिनेंड'(डब) का व्यवसाय मेट्रो सिटी के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स तक ही सीमित रहा। इन सब फिल्मों के मुकाबले तो फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे सप्ताह में बेहतर प्रदर्शन किया।  
 
कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर यह सप्ताह निराशाजनक रहा। नई फिल्में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही हैं। अब इंतजार सलमान-कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से है। यह फिल्म 22 दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही है। उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिये एक बार फिर सिनेमाघरों की रौनक लौटेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्री बाबा नीब करौरी महाराज फिल्म में शांति और विश्वास का संदेश, सुबोध भावे ने निभाया बाबा का पवित्र किरदार

Sky is the Limit! ‘Top Gun 3’ से फिर मचेगा तूफान! Tom Cruise की वापसी कन्फर्म, जानें कब होगी शूटिंग शुरू

पति पत्नी और वो दो: आधुनिक रिश्तों की जटिलता को व्यंग्य के साथ पेश करती है

पतियों का यूनिवर्स यानी ‘पतिवर्स’ फिर लौटा, इस बार तिगुनी उलझन और धमाल के साथ: ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज

धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम जारी: वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1783 करोड़ रुपये

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख