Hanuman Chalisa

लता मंगेशकर के बिना पहला जन्मदिवस

Webdunia
बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (11:48 IST)
सितम्बर का महीना शुरू होते ही लता मंगेशकर के फैंस उत्साह से सराबोर हो जाते हैं क्योंकि इस महीने की 28 तारीख को लता दीदी का जन्मदिवस आता है। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो जाती है। कंपनियां लता के गानों के अलबम तैयार करने में जुट जाती हैं। कुछ लोग तो लता को सरस्वती का अवतार मानते हैं और इस दिन भक्ति-भाव से लता के सदाबहार नगमों का प्रसाद ग्रहण करते हैं। लता के ट्वीट का भी इंतजार रहता था कि लता इस दिन कौन से गीत पर बात करेंगी। अपने फैंस को क्या कहेगी? 


 
आज 28 सितंबर है, लेकिन हमारे पास लता नहीं है। यह उनका पहला जन्मदिन है जब लता हमारे साथ नहीं हैं। जन्मदिन अब जयंती में बदल गया है। इसी वर्ष की 6 फरवरी को लता ने इस दुनिया को छोड़ा और दुनिया भर में फैले करोड़ों प्रशंसक उदास हो गए। अभी भी उन्हें यकीन नहीं है कि लता दीदी अब हमारे बीच में नहीं हैं। 


 
लता के बिना जन्मदिवस कैसे मनाया जाए? कैसे खुशी मनाई जाए? ये सवाल उनके फैंस के दिमाग में घूम रहा है। लता पर आज भी कार्यक्रम होंगे। आज भी रेडिये/टीवी पर उनके नगमे सुनाए जाएंगे। लता के किस्सों पर चर्चा होंगी। उनके साथ काम करने वाले याद करेंगे। तमाम फैंस उनके गाने सुनेंगे। लेकिन एक उदासी जरूर रहेगी। अभी इस बात को स्वीकारने में समय लगेगा कि हमारी प्रिय गायिका अब केवल स्वर के जरिये ही हमारे बीच में मौजूद है। 
 
लता मंगेशकर अपने पीछे सभी के लिए अनमोल खज़ाना छोड़ गई है। उनके गाए गाने वर्षों तक गूंजते रहेंगे। जब सूरज-चांद रहेगा दुनिया में हर सेकंड लता की आवाज कहीं ना कहीं कोई न कोई सुन ही रहा होगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि लता की मधुर आवाज दुनिया भर में फैल रही कड़वाहट को कम करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'राका' को लेकर एटली कुमार का इमोशनल खुलासा, बोले- सिर्फ एक फिल्म नहीं, मेरे भीतर सालों से पल रहा एक हिस्सा

अल्लू अर्जुन ठुकरा चुके हैं कई हिट फिल्मों के ऑफर, इतनी फीस करते हैं चार्ज

सलमान खान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' नहीं होगी आम वॉर फिल्म, सोर्स ने किया दिलचस्प खुलासा!

'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज, समर वाइब्स में दिखी शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री

'उड़ता पंजाब' देख डर गई थीं मीरा राजपूत, शाहिद कपूर को छोड़ने तक का बना लिया था मन!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख