Hanuman Chalisa

अजय देवगन... 500 करोड़ के लिए तैयार

Webdunia
अजय देवगन की हालत इस समय घायल शेर की तरह है। बॉक्स ऑफिस पर शिवाय की असफलता से वे लहुलुहान हैं। खून-पसीना लगा दिया था उन्होंने इस फिल्म में। अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनाई। पैसे को पानी की तरह बहाया। हॉलीवुड स्टैंडर्ड का एक्शन रखा। खुद निर्देशक की कुर्सी पर बैठ गए और बतौर अभिनेता अपने करियर का नुकसान किया। ये सब बातें तब सफल हो जाती जब 'शिवाय' सुपरहिट रहती। 
 
सौ करोड़ तक पहुंचने के बाद भी अजय के हाथ कुछ नहीं लगा क्योंकि बजट भारी-भरकम था। अजय के स्टारडम को लेकर सवाल उठाए गए और इससे अजय तिलमिला गए। बातों से इन सवालों का जवाब नहीं दिया जा सकता, ये अजय जानते हैं। इसलिए वे खामोश हैं और सुपरहिट फिल्मों के जरिये ही जवाब देने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
 
अक्टूबर तक उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक बादशाहो और दूसरी गोलमाल अगेन। खास बात यह है कि दोनों फिल्म उन निर्देशकों ने बनाई है जो अजय के साथ पहले भी हिट बना चुके हैं। रोहित शेट्टी के बारे में तो ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। रोहित-अजय वर्तमान में सबसे सुरक्षित हिट फिल्म का कॉम्बिनेशन है। 
 
बादशाहो मिलन लथुरिया ने निर्देशित की है जिनके साथ अजय 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' रच चुके हैं। इस फिल्म में अजय द्वारा निभाया गया सुल्तान मिर्जा का किरदार सभी को अब तक याद है। ये दोनों निर्देशक अजय की खूबियां और कमियां से अच्छी तरह परिचित हैं। 
 
गोलमाल अगेन दिवाली पर रिलीज हो रही है। किस तरह की फिल्म होगी, सभी जानते हैं। अच्छी बात यह है कि इस फिल्म का दिवाली पर किसी फिल्म से कोई मुकाबला नहीं है। मैदान खाली है और गोलमान अगेन सफलता की नई ऊंचाइयां छू सकती है। 
 
दूसरी ओर बादशाहो का भी माहौल बन गया है। टीज़र ने दिखा दिया कि फिल्म में दम है। एक्शन से भरपूर खजाने की लूटने की कहानी इस फिल्म में है। दोनों फिल्मों से बहुत ज्यादा उम्मीद है। 
 
अजय से जुड़े लोग बताते हैं कि 500 करोड़ का टारगेट उन्होंने दोनों फिल्मों से तय कर रखा है। बादशाहो से दो सौ करोड़ प्लस और गोलमाल अगेन से तीन सौ करोड़ प्लस। अजय की फिल्मों ने अब तक डेढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है, लिहाजा यह बात अतिश्योक्तिपूर्ण कुछ लोगों को लगेगी, लेकिन 'बाहुबली 2' के रिलीज होने के पहले हजार करोड़ भी एवरेस्ट से ऊंचा नजर आता था। दर्शकों को फिल्म जम गई तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का एंथम 'छत्रपती'

अक्षय कुमार और राजपाल यादव की हिट जोड़ी फिर चर्चा में, भूत बंगला से गरम मसाला तक लिस्ट पर डालें नजर

'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रभास को बताया 'लीजेंड', दिल से की सुपरस्टार की तारीफ

थलपति विजय की 'जन नायकन' रिलीज से पहले लीक, मेकर्स ने उठाया सख्त कदम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख