Hanuman Chalisa

अजय देवगन की रेड को लेकर माहौल नहीं!

Webdunia
16 मार्च को अजय देवगन की फिल्म 'रेड' प्रदर्शित होने जा रही है, लेकिन फिल्म को लेकर खास माहौल नहीं बना है। गौरतलब है कि अजय देवगन बॉलीवुड के टॉप 6 स्टार्स में से एक है और उनकी पिछली फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस से दो सौ करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। यह अजय के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है। 
 
प्रचार में सुस्ती एक बड़ा कारण है जिसके कारण रेड अब तक दर्शकों में उत्साह नहीं जगा पाई है। कई लोगों को तो पता ही नहीं है कि इस नाम की कोई फिल्म आ रही है और अजय देवगन इसमें लीड रोल में हैं। यह वाकई हैरानी वाली बात है और अजय की फिल्म को इससे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हालांकि अभी भी कुछ दिन बाकी है और जोरदार प्रचार के जरिये अब तक हुए नुकसान की भरपाई की जा सकती है। 


 
फिल्म के कुछ गाने रिलीज हुए, लेकिन हिट नहीं रहे। ट्रेलर आने के बाद कोई बड़ा धमाका नहीं किया गया। शायद फिल्म के निर्माता ज्यादा प्रचार करने से बच रहे हैं। उन्हें अपनी फिल्म पर विश्वास हो और इसी के चलते वे प्रचार-प्रसार में कंजूसी बरत रहे हों। 
 
रेड में अजय देवगन ने उत्तर प्रदेश के एक टफ नो-नॉनसेंस इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी 1980 में सेट है। उस दौर में कुछ ऐसे छापे पड़े थे जिनकी गूंज अब तक सुनाई देती है। उसी दौर की घटनाओं को फिल्म में दिखाया गया है। 
 
फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जो 'नो वन किल्ड जेसिका' नामक उम्दा फिल्म बना चुके हैं। राजकुमार अपनी इस फिल्म के बारे में कहते हैं कि उन्हें लगा कि यह कहानी बिग स्क्रीन के लिए है इसलिए मैंने यह फिल्म बनाई।' 
 
वैसे इस तरह की फिल्म 'स्पेशल 26' आ चुकी है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म बेहतरीन थी जिसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। इसमें एक छापा मारने की वाली गैंग की कहानी थी जो अपने काम को बेहतरीन तरीके से अंजाम देता था। 
 
बादशाहो और गोलमाल जैसी फिल्मों के बीच अजय देवगन ऐसी फिल्म भी करते रहते हैं जिनमें कंटेंट दमदार रहता है। जैसे गंगाजल या दृश्यम। रेड भी कुछ इसी तरह की है। अजय और राजकुमार के कारण फिल्म के प्रति उत्सुकता है और उम्मीद की जानी चाहिए कि फिल्म के प्रचार में तेजी लाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में पता चले। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान ने गुनगुनाई नई धुन, 'मातृभूमि' के अगले गाने को लेकर बढ़ी उत्सुकता

कानूनी पंचड़े में फंसी 'धुरंधर 2', त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस वजह से दायर किया मुकदमा

बेटे जुनैद के लिए आमिर खान ने उठाई कलम, 'एक दिन' के क्लाइमेक्स को किया री-राइट

प्यार में धोखा खा चुकी हैं सनी लियोनी, शादी के 2 महीने पहले मंगेतर ने तोड़ लिया था रिश्ता

'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन, 35 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, MND से लड़ रहे थे जंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख