अजय देवगन ने 'शिवाय' के बारे में खोले राज

Webdunia
अजय देवगन कहते हैं कि उनके द्वारा निर्देशित की जाने वाली फिल्म 'शिवाय' भगवान शिव की कमियों के आसपास बुनी गई है साथ ही इसमें दिखाया गया है कि यही कमियां उन्हें शक्तिशाली बनाती हैं। 
अजय का फिल्म में एक बहुत छोटा सा रोल है। वह कहते है कि फिल्म एक महाकाव्य नहीं है बल्कि भगवान शिव पर आधारित नए जमाने की फिल्म है। "एक भक्त के तौर पर मैं भगवान शिव की हर चीज को पसंद करता हूं। फिल्म पौराणिक रूप लिए हुए नही हैं। यह एक मॉडर्न फिल्म है। भगवान शिव अकेले ऐसे भगवान हैं जिनमें मनुष्यों जैसी कमियां भी हैं। बाकी सारे भगवान सिर्फ गुणों से ही भरे हुए हैं। भगवान शिव को भांग पसंद है। उन्हें बहुत गुस्सा भी आता है। उन्हें भोला कहा जाता है क्योंकि वह किसी पर भी खुश हो जाते हैं। यहीं सभी बातें उन्हें बहुत ताकतवर भी बनाती हैं।' 
अजय फिल्म की तैयारी बहुत लंबे समय से कर रहे हैं। उनके अनुसार यह प्रोजेक्ट एक चुनौती है। "यह फिल्म बनाना एक मुश्किल काम है। हम इस पर पिछले एक साल से काम कर रहे हैं। फिल्म दिसंबर में शुरू होगी और अगली दीपावली पर रिलीज की जाएगी।" 
 
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिकाएं हैं, अजय की फिल्म 'शिवाय' के आसपास रिलीज होगी। परंतु अजय को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हर किसी को हक है कि वह अपनी फिल्म तब रिलीज करे जब वह चाहे। मुझे मेरी फिल्म पर ध्यान देना है।" 
 
2008 में आई फिल्म 'यू मी और हम' के बाद 'शिवाय' अजय द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म होगी। यह पूछे जाने पर कि वह फिल्म निर्देशित करते हुए एक्टिंग करने में कितने सहज हैं, अजय का जवाब था, "मुझे लगता है मुझे कोई परेशानी नहीं है। अगर चीजें आपके दिमाग में साफ हो तो आपको पता होता है आपको क्या करना है। इसमें मेहनत थोड़ी ज्यादा लगती है।" 
 
फिल्म शिवाय से नई कलाकार सायशा सहगल, जो दिलीप कुमार और सायरा बानो की भतीजी  बेटी हैं, इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। 
 
अजय के अनुसार, "सायेशा बेहतरीन कलाकार हैं। उन्हें देखकर लगता ही नहीं कि वह नई कलाकार हैं। बाकी के कलाकार विदेश से चुने गए हैं।" अजय देवगन ने फिल्म का पहला पोस्टर भी लांच किया। उनके अनुसार लोगों को फिल्म की जानकारी होनी चाहिए।
Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें