Hanuman Chalisa

360 करोड़ रु. की फिल्म '2.0' अक्षय से पहले 6 स्टार्स ने ठुकराई

Webdunia
पिछले कुछ दिनों से फिल्म '2.0' चर्चा में आ गई है जो 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'रोबोट' की कहानी को आगे बढ़ाएगी। इस फिल्म में दक्षिण भारत के मेगास्टार रजनीकांत हैं। फिल्म का बजट 360 करोड़ रुपये है और इतनी महंगी फिल्म आज तक भारत में नहीं बनी है। फिल्म के वीएफएक्स पर खूब पैसा खर्च किया जा रहा है। फिल्म के क्लाइमैक्स पर ही बीस करोड़ रुपये की रकम खर्च की जाएगी। इतनी रकम में तो दो से तीन छोटे बजट की फिल्में बन सकती हैं। 
 
इतनी बड़ी फिल्म की लागत वसूलना आसान बात नहीं है। रजनीकांत दक्षिण भारत में भले ही राज करते हों, लेकिन हिंदी भाषी क्षेत्र में उनकी पकड़ इतनी मजबूत नहीं है। इसलिए अक्षय कुमार को फिल्म से जोड़ा गया है ताकि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी फिल्म के प्रति आकर्षण पैदा हो। कहने वाले कह रह हैं कि अक्षय कुमार ने 45 करोड़ रुपये फीस ली है। उन्हें इस फिल्म पर खासा समय खर्च करना पड़ रहा है। इतने समय में तो वे दो फिल्मों की शूटिंग पूरी कर देते। 


 
अक्षय का खास मेकअप किया गया है। मेकअप लगाने में तीन घंटे और उतारने में एक घंटा लगता था। अक्षय कुमार ने इस दौरान वे सारी फिल्में और टीवी शो देख डाले जो समय के अभाव में देख नहीं पा रहे थे। अक्षय के मेकअप और फीस से भी फिल्म का बजट बढ़ गया है। 
 
अक्षय कुमार फिल्म में विलेन के रूप में दिखाई देंगे और रजनीकांत के साथ पोस्टर में उन्हें भी जगह मिली है। आमतौर पर पोस्टर में सिर्फ रजनीकांत को ही दिखाया जाता है। अक्षय कुमार के किरदार का नाम डॉक्टर रिचर्ड है और वे इस भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थे। अक्षय के पहले 6 कलाकारों से बात की गई थी, लेकिन सभी ने मना कर दिया। 
 
फिल्म के निर्देशक शंकर चाहते थे कि कमल हासन इस रोल को निभाए। दक्षिण भारत में कमल हासन और रजनीकांत की प्रतिस्पर्धा जगजाहिर है। कमल हासन अत्यंत प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन लोकप्रियता के मामले में उनसे कम प्रतिभाशाली रजनीकांत कहीं आगे हैं। शायद इस बात का कमल को मलाल है। वे रजनीकांत के सामने खलनायक बनने का साहस नहीं जुटा पाए। 
 
इसके बाद बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान से बात की गई। आमिर ने भी इस रोल के लिए मना कर दिया। वे 'दंगल' में व्यस्त थे और इस रोल को नहीं करना चाहते थे। आमिर के बाद दक्षिण भारत के कलाकार विक्रम से बात की गई, लेकिन उन्होंने भी फिल्म करने से इंकार कर दिया। 
 
जब भारतीय कलाकारों की ना सुन कर निर्देशक शंकर परेशान हो गए तो उन्होंने हॉलीवुड सितारे अर्नाल्ड श्वार्जनेगर से बात की। अर्नाल्ड राजी तो हो गए, लेकिन उन्होंने इतनी रकम मांग ली कि उन्हें साइन करने का इरादा छोड़ दिया गया। एक बार फिर भारतीय कलाकारों से संपर्क किया गया। शंकर का झुकाव बॉलीवुड स्टार्स की ओर था। 
 
रितिक रोशन से बात की गई, लेकिन रितिक ने सोचा कि मैं तो खुद सुपरहीरो सीरिज की फिल्में करता हूं, खलनायक कैसे बनूंगा। वैसे भी उनका करियर खास नहीं चल रहा है और खलनायक बन कर जोखिम उठाना उन्हें रास नहीं आया। इसके बाद नील नितिन मुकेश के नाम पर विचार किया गया। नील की तो बांछे खिल गई, लेकिन फिर लगा कि वे रजनीकांत के मुकाबले कहीं नहीं ठहर पाएंगे इसलिए नील के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। 
 
हताश और परेशान शंकर ने अक्षय कुमार के आगे फिल्म का ऑफर रखा। अक्षय तुरंत राजी हो गए। वैसे भी अक्षय तेजी से काम करते हैं और उन्हें इस फिल्म में अभिनय करने पर कोई ऐतराज नहीं है। अक्षय के फिल्म से जुड़ने पर फिल्म के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। कौन जाने गब्बर, मोगेम्बो या शाकाल जैसा अक्षय का किरदार डॉ. रिचर्ड भी लोकप्रिय हो जाए। 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान ने गुनगुनाई नई धुन, 'मातृभूमि' के अगले गाने को लेकर बढ़ी उत्सुकता

कानूनी पंचड़े में फंसी 'धुरंधर 2', त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस वजह से दायर किया मुकदमा

बेटे जुनैद के लिए आमिर खान ने उठाई कलम, 'एक दिन' के क्लाइमेक्स को किया री-राइट

प्यार में धोखा खा चुकी हैं सनी लियोनी, शादी के 2 महीने पहले मंगेतर ने तोड़ लिया था रिश्ता

'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन, 35 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, MND से लड़ रहे थे जंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख