Hanuman Chalisa

बिग बॉस की अर्शी खान... अफरीदी से संबंध बनाने का कभी किया था दावा

Webdunia
बिग बॉस में अर्शी खान तूफान मचाए हुए है। उनके बोल्ड और बिंदास अंदाज के कारण ज्यादातर प्रतियोगी उनसे घबराए हुए रहते हैं। वे मुंहजोर हैं और किसी को कुछ भी बोलने से पहले कुछ सोचती नहीं है। तीखी जुबां और बोल्ड अंदाज के कारण वे चर्चा का विषय बन गई हैं। 
 
वैसे चर्चा में रहने के लिए उन्होंने कई बार विवादास्पद बयान दिए हैं, हालांकि बहुत ज्यादा तवज्जो उन्हें नहीं मिली। सबसे ज्यादा विवादास्पद बयान उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और अपने संबंधों को लेकर दिया था। अर्शी ने दावा किया था कि शाहिद के साथ उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए थे। यह भी कहा था कि वे शाहिद से प्रेग्नेंट हैं, लेकिन यह बात सच नहीं निकली। 


 
अफगानिस्तान में जन्मी और भोपाल में पली-बढ़ी अर्शी ने 2014 में तमिल फिल्म 'मल्ली मिश्टु' की है। कुछ और दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्होंने काम किया है। एक बार उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया था और शरीर पर पाकिस्तानी झंडा चिपकाया था। वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोटो और डोनाल्ड ट्रम्प के फोटो भी अपने अंत:वस्त्रों पर चिपका कर फोटोशूट करवा चुकी हैं। 
 
अर्शी ने तो यह भी दावा किया था कि राधे मां सेक्स रैकेट संचालित करती है और इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने अर्शी को ऑफर भी किया था। 


 
अर्शी ने पूनम पांडे के नक्शेकदम पर चलते हुए कहा था कि यदि 2016 के टी-20 वर्ल्डकप मैच में भारत यदि पाकिस्तान को हरा देता है तो वे सारे कपड़े उतार फेकेंगी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 
 
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वे हॉट तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं। बिग बॉस में जिस तरह से उन्होंने हंगामा मचा रखा है उसक कारण ज्यादातर प्रतियोगी उनसे दूरी बना कर रखते हैं। अर्शी के खराब व्यवहार के कारण सलमान खान भी उन्हें जोरदार फटकार लगा चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

वीर पहाड़िया एक्शन-थ्रिलर 'बेनाम' में निभाएंगे लीड रोल, महेश भट्ट बने प्रेजेंटर

देसी कॉमेडी और इमोशन से भरपूर 'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज, उल्का गुप्ता बनीं बागी दुल्हन

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख