Biodata Maker

‘शार्क’ की तरह हूं मैं : आशा भोसले

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2015 (13:40 IST)
भले ही उम्र 82 साल हो गई हो, लेकिन सुरों की मलिका आशा भोसले का कहना है कि काम को अलविदा कहने की उनकी कोई योजना नहीं है और अभी भी वह ‘‘किसी शार्क की मानिंद’’ पूरे दमखम के साथ से तैर रही हैं। गायिका अभी सिंगापुर में हैं जहां 26 सितम्बर को स्टार थिएटर में वह प्रस्तुति देंगी।
आशा ने कहा, ‘‘मैं एक शार्क की तरह हूं। मैं कभी रूक नहीं सकती। कुछ लोग मुझे निरंतर काम करते रहने वाली कहते हैं।’’ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे व्यस्त रहना पसंद है और सौभाग्य से ऐसे श्रोताओं की संख्या बहुत है जिन्हें मुझे गाते हुए सुनना पसंद है। यह उनका प्यार और लगाव है जो मुझे गतिमान बनाए रखता है।’’ 
 
‘‘इन आंखों की मस्ती के’’ गीत को अपनी आवाज से मशहूर बनाने वाली गायिका ने 20 भाषाओं में, शास्त्रीय से लेकर लोकगीत और गजल से लेकर पॉप तक गाए हैं।
 
आशा ने कहा कि सिंगापुर उनके दिल के बेहद करीब है और यहां यह उनकी ‘‘आखिरी प्रस्तुति’’ भी हो सकती है। ‘‘मेरे दिल में सिंगापुर की हमेशा से खास जगह रही है। मैंने पहले भी यहां बेहद सफल कार्यक्रम पेश किए हैं और आगामी शो के लिए भी मैं उत्सुक हूं जो शायद मेरा यहां आखिरी शो हो सकता है।’’
 
आशा ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा सबक यह है कि अगर मैं अच्छा नहीं गाउंगी तो कोई मुझे नहीं पूछेगा। संगीत उद्योग ऐसी जगह नहीं है जहां भूल को नजरअंदाज किया जाए और अगर आप स्तरीय प्रस्तुति नहीं दे सकते तो बेहद खामोशी से आपके लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे।’’ 
 
उन्होंने कहा ‘‘दूसरी चीज जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया, वह है संगीत के क्षेत्र में बदलते चलन, फैशन के बदलाव को स्वीकार करना। मैं बदलती शैली के साथ साथ चलती रही और मैंने कई नई पीढ़ी के साथ उनकी ही शैली में, उनके ही अंदाज में काम किया।’’ सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आशा के 18.9 लाख फॉलोअर हैं।
 
उन्होंने कहा ‘‘सोशल मीडिया यहीं रहेगा और यह ज्यादा बड़ा रूप लेने जा रहा है। उन लोगों से संवाद का यह बेहतरीन माध्यम है जिन तक पहुंच नहीं हो पाती।’’ 
 
आशा के साथ अभिनेता, निर्देशक और गायक सचिन भी होंगे जो न केवल आशा के गीतों को गाएंगे बल्कि हिंदी फिल्मों के अन्य लोकप्रिय गीत भी गाएंगे।(भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

15 साल तक दर्द सहती रहीं सेलिना जेटली? ग्लैमर के पीछे छुपी शादी की खौफनाक सच्चाई

रणवीर सिंह ने धुरंधर द रिवेंज के टीज़र में मचाया तहलका, 72 सेकंड में उड़ाए होश

O’Romeo पर कानूनी घेरा, रिलीज से पहले बढ़ा विवाद, हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख पहुंची अदालत

वहीदा रहमान: कैमरे के सामने नहीं, किरदार के भीतर जीने वाली अदाकारा

बीएमडब्ल्यू से टैक्सी तक: क्या गोविंदा सच में गिर गए हैं, या हम ही छोटे हो गए हैं?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट