Hanuman Chalisa

औरों में कहां दम था: बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा अजय देवगन की इस फिल्म का?

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (13:45 IST)
औरों में कहां दम था 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज इसलिए 2 अगस्त कर दी गई क्योंकि इस मूवी के एक सप्ताह पहले 'कल्कि' रिलीज हुई और जिस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया उसको देख सिनेमाघर वाले ने 'औरों में कहां दम था' को लगाने में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई। 
 
भले ही इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू जैसे कलाकार हों, या बेबी, स्पेशल छब्बीस, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बनाने वाले नीरज पांडे ने इसे निर्देशित किया हो, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह ठंडा नजर आया। ट्रेलर भी कोई हलचल नहीं मचा पाया। 
 
रिलीज एक महीने आगे खिसकने के बावजूद भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है और लग रहा है कि फिल्म की ओपनिंग बेहद ठंडी रहने वाली है। 
इन कारणों से ये बात तो तय है कि 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत लेने में भी शायद ही कामयाब हो। सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में फिल्म को मुश्किल का सामना कर सकता है।   
 
फिल्म पूरी तरह से इस बात पर टिकी हुई है कि रिपोर्ट कैसी है, इसके बाद ही दर्शक फिल्म देखने का मन बनाएंगे। 
 
ऐसे में फिल्म का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होना निश्चित है, क्योंकि किसी भी फिल्म के लिए शानदार ओपनिंग बेहद जरूरी है। 
 
फिल्म का जिस तरह से प्रचार किया जा रहा है वो तारीफ के काबिल नहीं है। महज कुछ गाने रिलीज हुए हैं और ट्रेलर सामने आया है, लेकिन एग्रेसिव पब्लिसिटी मिसिंग है। 
 
फिलहाल औरों में कहां दम था को लेकर बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पांस दिखाई दे रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

वीर पहाड़िया एक्शन-थ्रिलर 'बेनाम' में निभाएंगे लीड रोल, महेश भट्ट बने प्रेजेंटर

देसी कॉमेडी और इमोशन से भरपूर 'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज, उल्का गुप्ता बनीं बागी दुल्हन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख