Hanuman Chalisa

बॉबी को फिर सनी का सहारा

Webdunia
बॉबी देओल को हमेशा से सनी देओल ने ही सहारा दिया है। बॉबी देओल के करियर की पहली फिल्म से ही सनी उनके साथ साए जैसे खड़े रहे हैं और जब कभी बॉबी को जरूरत पड़ी सनी ने अपने मजबूत कंधों का सहारा दिया है। बॉबी इस समय करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। देखा जाए तो देओल परिवार का कोई भी सदस्य इस समय दौड़ में शामिल नहीं है।
 
पिछले 57 वर्षों से यह परिवार दर्शकों का मनोरंजन करता आया है और इनमें से ज्यादातर वर्षों में इस परिवार के सदस्य बॉलीवुड के चमकदार सितारे रहे हैं। धर्मेन्द्र ने हीरो के रूप में बेहद लंबी पारी खेली और कई सुपरहिट फिल्में अपने लंबे करियर में दी। बाद में सनी देओल को लांच किया गया और एक समय ऐसा आया जब एक थिएटर में धर्मेन्द्र की तो दूसरे में सनी की फिल्में दिखाई जाती थीं। बाद में धर्मेन्द्र की चमक फीकी पड़ी तो सनी चमकने लगे। साथ में बॉबी भी शामिल हो गए। बॉबी अपने पिता और भाई की तरह सफलता हासिल नहीं कर पाए और दौड़ में पिछड़ गए। 


 
इस समय देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी को लांच करने की तैयारियां चल रही है। धर्मेन्द्र पर फिल्माए एक हिट गाने 'पल पल दिल के पास' को ही सनी ने अपने बेटे करण की पहली फिल्म का शीर्षक बनाया है। इसके साथ-साथ सनी अपना और बॉबी का करियर फिर से चमकाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
 
पोस्टर बॉयज़ रिलीज होने की कगार पर है जिसमें ये दोनों भाई नजर आएंगे। सनी ने यह फिल्म केवल इसलिए साइन की क्योंकि इसमें बॉबी को भी लिया गया है। सनी यह बात समझ गए हैं कि बतौर हीरो उनके करियर में उनके लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है। चरित्र भूमिकाओं के लिए वे तैयार नहीं हैं। बॉबी हीरो के रूप में थोड़ा-बहुत तैर सकते हैं, लिहाजा यह फिल्म उनका करियर चमकाने के लिए की गई है। 
 
बॉबी के साथ दिक्कत यह है कि वे बहुत अच्छे अभिनेता नहीं हैं। केवल लुक्स के जरिये चलने का जमाना अब बीत गया है। आपको एक्टिंग भी करना होगी। बॉबी को अब हीरो बनने की जिद छोड़ कर अच्छे रोल पर ध्यान देना चाहिए। 'पोस्टर बॉयज़' कई बातों का जवाब देगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख