कोरोना वायरस के कारण घर पर हो रहे हैं बोर, तो देखिए ये 4 वेबसीरिज़

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (06:42 IST)
कोरोना वायरस के कारण घर पर रहने की सलाह दी जा रही है ताकि यह ज्यादा न फैले। कुछ लोग घर से काम कर रहे हैं और कुछ लोग घर पर बैठ कर बोर हो रहे हैं। ऐसे समय वेबसीरिज़ देख समय अच्छे से कट सकता है। पेश है ऐसी 4 वेबसीरिज़ जो न केवल नई हैं बल्कि आपको पसंद भी आएगी। 
 
1) स्पेशल ऑप्स 
हॉट स्टार पर उपलब्ध इस वेबसीरिज़ को नीरज पांडे ने बनाया है। बेबी, स्पेशल 26 और एमएस धोनी द अनटोल्ड जैसी फिल्म बना चुके नीरज कितने काबिल निर्देशक हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। यह एक थ्रिलर है जिसमें नीरज का कसा हुआ निर्देशन है। यह RAW के लिए काम करने वाले हिम्मत सिंह की कहानी है जिसके पांच एजेंट्स अलग-अलग देशों में हैं और उन्हें आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ना है। जो नीरज की फिल्मों के शौकीन रहे हैं उन्हें यह सीरिज पसंद आएगी। 
 
2) असुर 
अरशद वारसी भी अब डिजीटल प्लेटफॉर्म पर 'असुर' के जरिये आ गए हैं। वूट पर उपलब्ध यह सीरिज क्राइम और थ्रिल का कॉकटेल है। पुरानी धार्मिक किताबों के आख्यान और किस्सों को वर्तमान से जोड़ कर यह बनाई गई है। 8 एपिसोड में उपलब्ध यह सीरिज़ काफी पसंद की जा रही है। 
 
3) गिल्टी 
यह सीरिज़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कबीर सिंह और गुड न्यूज़ में नजर आईं किआरा आडवाणी ने इसमें लीड रोल निभाया है। सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वालों को 'गिल्टी' पसंद आ रही है। यह गीतकार नानकी की कहानी है जिसके बॉयफ्रेंड पर बलात्कार का आरोप लगा है। नानकी मामले की पड़ताल करती है। 
 
4) मेंटलहुड 
ज़ी 5 और अल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग हो रही मेंटलहुड में करिश्मा कपूर हैं। साथ में संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला और श्रुति सेठ जैसे कलाकार भी हैं। इसमें अलग-अलग मम्मियों को दिखाया गया है जो अपने बच्चों की परवरिश अलग-अलग तरह से करती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

पंचायत सीजन 3 से लेकर पाउडर तक, TVF ने किया इन रोमांचक लाइन-अप का ऐलान

जुनैद खान ने खुशी कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारी की शुरू!

Panchayat 3 के ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, महज 24 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज

Cannes Film Festival 2024 में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर का डेब्यू, ऑफ शोल्डर गाउन पहन किया वॉक

Scam के तीसरे सीजन के साथ फिर लौट रहे हंसल मेहता, इस बार दिखेगी सुब्रत रॉय सहारा की कहानी

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख