Hanuman Chalisa

दंगल... 400 करोड़ की‍ मंजिल क्या कुछ कदम रह जाएगी दूर?

Webdunia
आमिर खान की दंगल के प्रचार में पिछले कुछ दिनों से तेजी आई है। ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि 'दंगल' 400 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच जाए तथा सौ, दो सौ और तीन सौ करोड़ क्लब की तरह चार सौ करोड़ क्लब की पहली फिल्म आमिर खान की ही बने। 

दंगल ने 16 जनवरी तक भारत में 371.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 400 करोड़ के आंकड़े से यह फिल्म लगभग 28 करोड़ दूर है। दंगल के पास ज्यादा समय नहीं है। 17 तारीख से गिना जाए तो 24 जनवरी तक का 8 दिन का समय है। 25 को 'काबिल' और 'रईस' प्रदर्शित हो जाएगी और कई शहर और सिनेमाघरों से दंगल बाहर हो जाएगी। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जरूर यह फिल्म चलेगी, लेकिन शो की संख्या बहुत कम हो जाएगी। ऐसे में दंगल का चार सौ करोड़ तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल है या वक्त ज्यादा लग सकता है। 


 
बचे आठ दिनों में शनिवार और रविवार के दिन शामिल हैं। पिछले शनिवार और रविवार मिलाकर दंगल ने 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और वीकेंड का कलेक्शन लगभग दस करोड़ रुपये था। अपने पांचवें वीकेंड पर फिल्म यदि एक बार दस करोड़ रुपये का कलेक्शन और बचे पांच दिनों में आठ करोड़ का कलेक्शन करती है तो आठ दिन में कुल 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन होगा। इस तरह से 24 जनवरी तक फिल्म 390 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाएगी। बचे दस करोड़ हासिल करने के लिए फिल्म को लंबा सफर तय करना होगा। 
 
संभव है कि फिल्म के निर्माता द्वारा रिकॉर्ड के लिए कुछ शहरों में फिल्म को कम शो में चलाया जाए। ऐसे में लंबा सफर फिल्म को तय करना होगा। उम्मीद तो है कि दंगल चार सौ करोड़ तक पहुंच जाएगी, लेकिन इसके लिए इंतजार लंबा हो जाएगा। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

समय से आगे चलने वाला जादूगर: क्यों आज भी हर प्लेलिस्ट में जिंदा हैं राहुल देव बर्मन?

मिनी ड्रेस में दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग अदाओं से जीता फैंस का दिल

18 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का ऐलान

'कावाला' से लेकर वायरल रील्स तक: तमन्ना भाटिया, जाह्नवी कपूर और रेवती महुरकर डांस फ्लोर पर मचा रही हैं धूम

गोल्डन और व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़, फैंस हुए मंत्रमुग्ध

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख