Hanuman Chalisa

दिलवाले ट्रेलर रिव्यू

Webdunia
रोहित शेट्टी वर्तमान दौर के मनमोहन देसाई हैं जिनका हाथ जनता की नब्ज पर है। वे जानते हैं कि जनता मनोरंजन के रूप में क्या चाहती है और यही वजह है कि वे दनादन हिट फिल्में बनाए जा रहे हैं। 'दिलवाले' में भी वे अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देख कोई भी बता सकता है कि यह रोहित शेट्टी की फिल्म है।
 
इस बार उन्हें बड़ा बजट मिला है और उसी के चलते शानदार लोकेशन्स देखने को मिल रही है। ट्रेलर देख कहानी 'हम' और 'चलती का नाम गाड़ी' से प्रेरित लग रही है। शाहरुख और काजोल ने अपने प्रेम को उसी तरह छिपाया है जैसा कि 'हम' में अमिताभ या चलती का नाम गाड़ी में अशोक कुमार ने अपने भाइयों से छिपा कर रखा था। 
ट्रेलर शाहरुख के एक रोमांटिक संवाद से शुरू होता है। शाहरुख को बहुत सीधा-सादा समझा जाता है लेकिन वे एक्शन भी जोरदार करते हैं। वरुण-कृति का रोमांस युवाओं के लिए है। भाइयों का प्रेम भावुक करने के लिए है। एक्शन-रोमांस और इमोशन के साथ कॉमेडी का तड़का भी है जिसका जिम्मा जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा और वरूण शर्मा के ऊपर है। 
 
रोहित शेट्टी सारे मसालों को संतुलित मात्रा में मिलाते हैं और इसलिए दर्शकों को उनका भोजन (फिल्म) जायकेदार (मनोरंजक) लगता है। इस बार कहानी ठोस लग रही है। 
 
हालांकि 'दिलवाले' के ट्रेलर में कोई नई बात नहीं है, लेकिन एक हिट फिल्म की संभावना नजर आ रही है। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पति पत्नी और वो दो का दूसरा गाना ‘दिल वाले चोर’ रिलीज़

रिहाना की आफ्टर पार्टी में ओरी ने मचाया धमाल, ईशा अंबानी और जाह्नवी कपूर के साथ शेयर की मजेदार रील

जब सुबह जॉगिंग के दौरान सड़क पर नेहा पेंडसे के साथ हुई खौफनाक घटना, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

8 रुपए में गुजार देती थीं पूरा दिन, भूख लगने पर पी लेती थीं पानी, नुसरत भरूचा का संघर्ष भरा सफर

क्या सच में 'धुरंधर' के जमील जमाली को मिला 1 करोड़ रुपए का बोनस? राकेश बेदी ने खोला राज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज