Hanuman Chalisa

इमरान खान के बारे में रोचक बातें

हैप्पी बर्थडे इमरान खान

कोपल हेतावल
क्यूट लुक्स और प्यारी एक्टिंग से लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले एक्टर इमरान खान का 13 जनवरी को बर्थडे है। उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ खास रोचक बातें- 
 
1) इमरान खान के पापा अनिल पाल बंगाली हैं और उनकी मां नुसरत खान मुस्लिम। इमरान जब 2 साल के थे तभी उनके पैरेंट्स ने तलाक ले लिया था, इसलिए उनकी मां उन्हें इंडिया ले आईं और इमरान अपना सरनेम 'खान' ही लगाते हैं। 
 
2) इमरान इंडियन सिटीज़न नहीं बल्कि यूएस सिटीज़न हैं। 
 
3) तीन साल की उम्र में ही उन्होंने एक्ट्रेस जुही चावला को प्रपोज़ कर दिया था और उन्हें रिंग भी पहनाई थी। 
 
4) चॉकलेटी बॉय की बतौर हीरो बॉलीवुड डेब्यु फिल्म 'जाने तू या जाने ना' है जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यु का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। 
 
5) जाने तू या जाने ना के पहले उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' और जो जीता वही सिकंदर' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में आमिर के बचपन का किरदार निभाया था। 
 
6) आमिर खान और डायरेक्टर मंसूर खान (कयामत से कयामत और जो जीता वही सिकंदर वाले) के इमरान भांजे हैं। इसके अलावा वे प्रसिद्ध डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नासिर हुसैन के नातिन हैं। 
 
7) इमरान को कारों का बहुत शौक है। उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यु, फॉक्सवेगन, पोर्श, फरारी जैसी कारें शामिल हैं। 
 
8) इमरान ने उनकी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से शादी की। आमिर खान के पाली हिल्स स्थित घर में उनकी शादी 10 जनवरी 2011 को हुई। अवंतिका सीएनबीसी टीवी 18 की मालकिन वंदना मलिक की बेटी हैं। 
 
9) इमरान एक ट्रेंड बार अटैंडर भी हैं। 
 
10) इमरान ने अपनी एक्टिंग स्किल्स न्यू यॉर्क फिल्म एकेडमी एट युनिवर्सल स्टुडियोज़, लॉस एंजिल्स में सीखी। 
 
11) इमरान किसी तरह का नशा नहीं करते। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की थी कि अगर कोई व्यक्ति 21 पर वोट करने के लिए योग्य है, तो उसे उसी उम्र में ही शराब पीने की अनुमति दी जानी चाहिए। 
 
12) इमरान बहुत आलसी हैं। उन्हें एक्सरसाइज़ या योगा करना नहीं पसंद। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

उर्वशी रौतेला की शुद्ध हिंदी सुनकर कन्फ्यूज हुए ओरी, वायरल रील ने जीता फैंस का दिल

Dilip Kumar Death Anniversary: पेशावर का यूसुफ खान कैसे बना बॉलीवुड का 'ट्रेजेडी किंग'?

90s की राइवलरी पर शिल्पा शिरोडकर का बड़ा खुलासा: करिश्मा कपूर के साथ शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख