इम्तियाज़ अली : लव आज कल से लव आज कल तक

समय ताम्रकर
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (06:48 IST)
वैलेंटाइन डे पर इम्तियाज़ अली की फिल्म 'लव आज कल' रिलीज होने जा रही है। इस दिन कई प्रेमी और प्रेमिकाओं का इम्तिहान होता है कि वे पास होंगे या फेल। कुछ इसी तरह के हालात इम्तियाज़ के भी हैं। उन्हें प्रतिभाशाली निर्देशक माना जाता है, लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। दर्शकों को वो इम्तियाज़ नजर नहीं आया जिसने जब वी मेट (2007) और 'सोचा ना था' (2005) बनाई थी। 
 
2009 में भी इम्तियाज़ ने 'लव आज कल' नामक फिल्म बनाई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। 2009 से 2020 के बीच के 11 साल इम्तियाज़ के लिए खास नहीं रहे। उनकी रॉकस्टार (2011), हाईवे (2014), तमाशा (2015) और जब हैरी मेट सेजल (2017) इस दौरान प्रदर्शित हुईं। पहली दो औसत रहीं और आखिरी की दो बुरी तरह असफल रहीं। रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे सितारे होने के बावजूद इम्तियाज़ इम्तिहान में सफल नहीं हो पाएं। 


 
अब इम्तियाज़ फिर लव आज कल की और लौटे हैं। 2011 की लव आज कल में उन्होंने दो प्रेम कहानियां दिखाई थीं जिनमें वर्षों का फासला था। प्यार कितना बदल गया है। प्यार करने के तरीके कितने बदल गए हैं। प्यार को लेकर सोच में कितना अंतर है। यह उन्होंने दर्शाया था। 2020 की लव आज कल भी में उन्होंने यही दिखाने की कोशिश की है। 
 
प्रेम कहानियां और यात्राएं इम्तियाज की फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इस थीम से उन्हें इतना प्यार है कि लगभग सारी फिल्में उन्होंने इसी पर बना दी है। यात्रा के दौरान दो अजनबी एक-दूसरे के नजदीक आ जाते हैं यह बात भी उनकी फिल्मों में नजर आती है। जरूरत है कि इम्तियाज को इससे बाहर निकलने की।
 
क्या इम्तियाज के पास देने के लिए कुछ नया बचा नहीं है या फिर वे सफलता के लिए अपने आपको दोहरा रहे हैं? इन बातों के जवाब भी लव आज कल में मिलेंगे। 
 
इन तमाम अगर-मगर के बीच इम्तियाज़ फिलहाल अपने आपको बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। लव आज कल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जैसे सितारे हैं जो युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। इम्तियाज सदैव युवाओं को ध्यान में रखते हुए ही फिल्म बनाते हैं। इस फिल्म के लिए रिलीज होने के लिए वैलेंटाइन डे परफेक्ट है। फिल्म अच्छी ओपनिंग ले सकती है, लेकिन सारा दारोमदार इस बात पर निर्भर है कि क्या इम्तियाज को खोया हुआ फॉर्म हासिल हुआ है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हेमा मालिनी को ऑफर हुई थी 'सत्यम् शिवम् सुंदरम् ', मां के कहने पर कर दिया इंकार

शादी के 22 साल बाद पति से अलग हुईं पांड्या स्टोरी एक्ट्रेस पल्लवी राव, जल्द लेंगी तलाक

सैयारा में आशिकी की नॉस्टैल्जिया महसूस कर रहे लोगों को देखना अद्भुत : महेश भट्ट

सितारे ज़मीं पर ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे सप्ताह भी खींचे दर्शक: जानें अब तक किया कुल कितना कलेक्शन

निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' की पहली झलक आई सामने, जानिए कब होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख