बीआर चोपड़ा की महाभारत के बारे में कुछ रोचक बातें...

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (09:31 IST)
1. 1985 में बीआर चोपड़ा ने टेलीविजन के लिए महाभारत बनाया। इसका पहली बार प्रसारण अक्टूबर 1988 को शुरू हुआ और जून 1990 को खत्म हो गया। महाभारत के 94 एपिसोड है।

 
2. गुफी पेंटल महाभारत के कास्टिंग डायरेक्‍टर थे, और उन्होंने शकुनि की भूमिका भी निभाई थी। विभिन्न पात्रों को अंतिम रूप देने के लिए उन्हें 8 महीने की वीडियो टेस्टिंग और हिन्दी डिक्शन टेस्‍ट में लगे।
 
3. रूपा गांगोली से पहले द्रौपदी का अहम रोल बॉलीवुड की सुपरस्टार जूही चावला को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट की वजह से यह रोल करने से मना कर दिया।
 
4. शो में द्रौपदी चीर हरण के लिए बीआर चोपड़ा ने 250 मीटर की एक अनकट साड़ी बनवाई। द्रौपदी के चीर हरण का सीक्वेंस इतना दर्दनाक था कि उसे करते वक्त रूपा गांगुली रोने लगी थीं।
5. शो में कृष्णा का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज को पहले विदुर के रोल के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा को उनकी स्माइल इतनी पसंद आई की उन्होंने नी‍तीश को कृष्णा का रोल दे दिया।
 
6. महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने असल जिंदगी में भी अपना यही नाम रख लिया था। डॉ राही मासूम रजा ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी थी।
 
7. कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर एक युद्ध का सीन शूट करते वक्त बुरी तरह घायल हो गए थे। एक बाण उनकी आंख के पास लग गया था। इसके चलते उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी।
 
8. महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत ईस्सर की कास्टिंग पहले भीम के रोल के लिए तय हुई थी। फिर बाद में उन्हें दुर्योधन का किरदार निभाया।
9. प्रवीण कुमार, जो महाभारत में भीम की भूमिका निभाते थे, एक फेमस इंडियन एथलीट थे। उन्होंने ओलंपिक्स में भाग लिया था और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।
 
10. भीष्म की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना को दुर्योधन की भूमिका की पेशकश की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस भूमिका को लेने से इंकार कर दिया क्योंकि वह नेगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शेफाली जरीवाला का डॉग सिंबा निभा रहा बेटे के सारे रिवाज, पराग त्यागी बोले- कुछ निर्दयी लोग हमारे बच्चे के बारे में...

क्या पंचायत 5 में होगी सचिव जी और रिंकी की शादी? नीना गुप्ता बोलीं- स्क्रिप्ट पहले ही हो चुकी है लीक

ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, कांतारा चैप्टर 1 से धमाकेदार लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख