Biodata Maker

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा जुड़वा 2 का...

Webdunia
जुड़वा 2 को जब से बनाने की बात शुरू हुई है तब से फिल्म लगातार चर्चाओं में है। लोग भी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को खासा पसंद किया गया है। त्योहार पर रिलीज, शानदार वीकेंड, वरुण धवन की लोकप्रियता और मसाला फिल्म, दर्शा रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेने वाली है। 
 
शुक्रवार को फिल्म का पहला दिन है और इस दिन कलेक्शन शानदार रहने की उम्मीद है। अगले दिन दशहरे की छुट्टी, फिर रविवार और सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी के कारण फिल्म का वीकेंड बहुत अच्छा रह सकता है। 
 
फिल्म का चलना या न चलना उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करता है, लेकिन इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि फिल्म बढ़िया ओपनिंग लेगी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। पिछले कुछ समय से उनकी गति धीमी जरूर हुई है, लेकिन अभी भी वे जनता की नब्ज को अच्छे से पहचानते हैं। 
 
 
जुड़वां का निर्माण और प्रचार सहित कुल लागत 80 करोड़ रुपये है। इसमें से 50 करोड़ रुपये विभिन्न राइट्स को बेचकर रिलीज के पहले ही आ गए हैं। 
 
जुड़वा 2 दिखाने वाले कुछ सिनेमाघरों ने टिकट दर बढ़ा दी है, लिहाजा कलेक्शन थोड़े ज्यादा ही रहेंगे। पहले दिन का कलेक्शन 15 करोड़ रुपये रह सकता है और शुरुआती चार दिन में फिल्म 50 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी। यदि फिल्म दर्शकों को पसंद आ जाती है तो बॉक्स ऑफिस पर इसे मुश्किल नहीं होगी। 
 
वरुण धवन ने अब तक कोई भी घाटे की फिल्म नहीं दी है। इस वर्ष उनकी प्रदर्शित फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

NICU में 100 दिन, हर सांस पर डर, प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने सुनाया मालती के जन्म का खौफनाक किस्सा

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने की 'वध 2' को बड़े पर्दे पर देखने की अपील, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Vvan के BTS फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता दिल

'दो दीवाने सहर में' के ट्रेलर में दिखी संदीपा धर की दमदार झलक, एक्ट्रेस बोलीं- एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज्यादा

ओवरनाइट ऑडिशन से ओवरनाइट स्टारडम तक, कैसे बदली पुलकित सम्राट की जिंदगी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख