Hanuman Chalisa

काबिल... बजट, फायदा, बॉक्स ऑफिस विश्लेषण

समय ताम्रकर
‍रितिक रोशन के करियर को थामने के लिए राकेश रोशन ने 'काबिल' का निर्माण किया। उन्होंने संतुलित बजट में फिल्म बनाई और देश के अलग-अलग वितरकों को बेची। ऐसा कुछ वर्ष पहले फिल्म उद्योग में हुआ करता था। राकेश रोशन चाहते हैं कि फिल्म सफल हो और रितिक का करियर गति पकड़े।   
 
काबिल का बजट 
घर की फिल्म है इसलिए रितिक रोशन ने फीस नहीं ली। 35 करोड़ रुपये में फिल्म को पूरा कर लिया गया। 15 करोड़ प्रचार-प्रसार पर खर्च हुए। 50 करोड़ रुपये में ही फिल्म पूरी हो गई।  
 
रिलीज के पहले ही फायदा 
रईस ने जहां रिलीज के पहले ही लागत वसूल ली वहीं काबिल के निर्माता ने रिलीज के पहले अच्छा-खासा मुनाफा कमा लिया है। 50 करोड़ रुपये में सैटेलाइट राइट्स बिके, 8 करोड़ में म्युजिक राइट्स और 16 करोड़ रुपये ओवरसीज़ राइट्स के बदले में मिले। भारत में लगभग 42 करोड़ रुपये में फिल्म को बेचा गया है। 116 करोड़ रुपये रिलीज के पहले ही आ गए हैं और इस तरह से 66 करोड़ रुपये की अच्छी खासी कमाई फिल्म निर्माता को हो गई है। वितरकों के लिए फिल्म फायदेमंद होती है या नहीं, रिलीज के बाद पता चलेगा। 


 
बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? 
माना जा रहा है कि 'काबिल' की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग 'रईस' की तुलना में कम रहेगी, लेकिन ये अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहेगा। संभव है कि कुछ दिनों बाद काबिल बढ़त भी बना ले। वीकेंड पांच दिन लंबा है और माना जा सकता है कि काबिल 55  से 60  करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस एक सौ बीस करोड़ रुपये तक जा सकता है।  
 
फिल्म के प्लस पाइंट्स 
- फिल्म का पहला ट्रेलर।  
- सारा जमाना गाना।  
- कहानी में एक्शन और इमोशन का तड़का।
- निर्माता के रूप में राकेश रोशन का फिल्म से जुड़ना। उनका अनुभव फिल्म के लिए फायदेमंद रह सकता है।   
 
 
फिल्म के माइनस पाइंट्स 
- रितिक के अलावा कोई लोकप्रिय चेहरा नहीं।  
- निर्देशक संजय गुप्ता की पिछली कई फिल्में असफल। 
- रईस से टक्कर। 
- दर्शकों में काबिल के शुरुआती प्रोमो देखने के बाद दिलचस्पी जागी, लेकिन बाद में यह बरकरार नहीं रही।
- ट्रेलर देख ही पूरी कहानी पता चल जाती है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का एंथम 'छत्रपती'

अक्षय कुमार और राजपाल यादव की हिट जोड़ी फिर चर्चा में, भूत बंगला से गरम मसाला तक लिस्ट पर डालें नजर

'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रभास को बताया 'लीजेंड', दिल से की सुपरस्टार की तारीफ

थलपति विजय की 'जन नायकन' रिलीज से पहले लीक, मेकर्स ने उठाया सख्त कदम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख