बॉक्स ऑफिस पर छाया सन्नाटा, सिनेमाघर वालों के लिए मुश्किलों से भरे दिन

2024 की शुरुआत से अब तक का समय बॉलीवुड के लिए खराब रहा है

समय ताम्रकर
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (06:33 IST)
Box Office Report: इस सप्ताह रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर मूवी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बॉक्स ऑफिस पर ढंग की शुरुआत भी नहीं ले सकी और सोमवार से फिल्म चारों खाने चित हो गई। एक पर एक टिकट फ्री का फंडा भी लोगों को सिनेमाघर नहीं बुला सका। 
 
इसके पहले रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' भी बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं कर पाई, जबकि सिनेमाघर मालिक सोच कर बैठे थे कि तीन सप्ताह इस फिल्म के जरिये ही निकाल लेंगे। 
 
वैसे 2024 की शुरुआत से अब तक का समय बॉलीवुड के लिए खराब ही रहा है। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं और सिनेमाघर चलाना मुश्किल हो रहा है। ईद तक बड़ी फिल्म नहीं है और ऐसे में मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों के लिए बेहद कठिन समय है। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
छोटे शहरों में तो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर बंद ही करना पड़ते हैं या फिर शो की संख्या कम कर दी जाती है। यही हाल मल्टीप्लेक्स का भी रहता है। 
 
वैसे भी अब परीक्षाओं का मौसम है। स्टूडेंट पढ़ाई में व्यस्त हैं। छोटे बच्चों के माता-पिता भी फिल्मों से दूरी बना लेते हैं और सिनेमाघर की भी परीक्षा शुरू हो जाती है। 
 
कम बजट की कई फिल्में फरवरी और मार्च में रिलीज होने वाली हैं, लेकिन ज्यादातर दर्शकों को आकर्षित कर पाएगी, इसमें संदेह है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख