Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lockdown के दौरान वापस लौटा पुराने सीरियलों का दौर

हमें फॉलो करें Lockdown के दौरान वापस लौटा पुराने सीरियलों का दौर

नेहा रेड्डी

ऐसे कई पुराने सीरियल रहे हैं जिन्हें लोग देखना काफी पसंद करते थे। पूरे परिवार के साथ बैठकर इन टीवी सीरियलों का मजा लिया करते थे। क्या आपने कभी सोचा था कि यह दौर फिर वापस आएगा और एक बार फिर इन सीरियलों को पूरे परिवार के साथ बैठकर आप देख पाएंगे और अपने बचपन की यादों को दोबारा ताजा कर पाएंगे? लेकिन ऐसा मुमकिन हुआ। लॉकडाउन के दौरान कई ऐसे सीरियल हैं, जो एक बार फिर टीवी पर दिखाए जा रहे हैं और लोग अपने पूरे परिवार के साथ इन सीरियल्स का मजा ले रहे हैं और अपने बचपन को वापस जी रहे हैं।
 
तो आइए जानते हैं, ऐसे ही 10 सीरियलों के बारे में
 
10 पुराने सीरियल जिन्हें लोग अब भी करते हैं पसंद 
 
1. रामायण : रामायण सन् 1987 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इस धारावाहिक में पहली बार जनता ने अपने आस्‍था के प्रतीक श्रीराम को छोटे पर्दे पर जीवंत देखा। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित इस सीरियल को लोगों ने बहुत पसंद किया। इस धारावाहिक की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि इसकी किसी से तुलना नहीं हो सकती। इसी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए रामायण को एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा जिसे आज भी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
 
2. महाभारत : पुराने लोकप्रिय सीरियलों में से महाभारत की भी वापसी हुई है। रामायण और महाभारत के प्रसारण से एक बार फिर माहौल भक्तिमय होता हुआ नजर आ रहा है और पुरानी यादें फिर ताजा हो गई हैं।
 
3. श्रीमान-श्रीमती : श्रीमान-श्रीमती सन् 1994 से 1999 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इस हिट कॉमेडी सीरियल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लॉकडाउन के दौरान और इस धारावाहिक की लोकप्रियता को देखते हुए इस सीरियल की वापसी हो गई है। इसे रोजाना अपराह्न 4 बजे डीडी 1 पर प्रसारित किया जा रहा है।
 
4. ब्योमकेश बख्शी : जासूसी सीरियल के तौर पर ब्योमकेश बख्शी को शुरू किया गया है। मशहूर जासूसी धारावाहिक ब्योमकेश बख्शी की भी दूरदर्शन पर वापसी हो गई है। इस धारावाहिक को सुबह 11 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है।
 
5. सर्कस : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को धारावाहिक सर्कस से बहुत लोकप्रियता हासिल हुई। सीरियल सर्कस ने ही किंग खान को दुनिया से रूबरू करवाया था और इस धारावाहिक को दर्शकों का बहुत प्यार भी मिला और सर्कस ने फिर वापसी भी की है।
 
6. शक्तिमान : लॉकडाउन के दौरान पुरानी यादें ताजा हो रही हैं और पुराने सीरियल की वापसी हो रही है। जब पुराने लोकप्रिय धारावाहिक की बात हो और शक्तिमान का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। शक्तिमान के रूप में 90 के दशक में हिन्दुस्तान को अपना पहला सुपरहीरो मिल गया था। इसी लोकप्रियता को देखते हुए पुराने सीरियल में शक्तिमान की वापसी हो गई है।
 
7. अलिफ लैला : लॉकडाउन के दौरान सभी लोकप्रिय चैनलों का पुन: प्रसारण किया जा रहा है तो उसी लिस्ट में शामिल है धारावाहिक अलिफ लैला जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
 
8. देख भाई देख : देश में लॉकडाउन की स्थिति के बीच दर्शक अपने परिवार के साथ पुराने धारावाहिक का लुत्फ उठा रहे हैं जिसमें शामिल है देख भाई देख जिसे आज भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दीवान फैमिली की 3 पीढ़ियों के अनूठे मेल की खूबसूरत कहानी कहता धारावाहिक है देख भाई देख जिसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है।
 
9. चाणक्य : 90 के दशक के चाणक्य की भी वापसी हो गई है लॉकडाउन के बीच घर में बोरियत न महसूस हो इसको ध्यान में रखते हुए। रामायण, महाभारत, सर्कस, श्रीमान-श्रीमती के बाद धारावाहिक चाणक्य की भी वापसी हुई है।
 
10. बुनियाद : बुनियाद सीरियल की लोकप्रियता को देखते हुए दूरदर्शन में इस धारावाहिक की भी वापसी हुई है। लॉकडाउन के दौरान सभी अपने-अपने घरों में हैं और ऐसे में लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए 80 से 90 के दशक में लोकप्रिय धारावाहिक को वापस से टेलीकास्ट किया जा रहा है जिसमें हमने आपको पुराने 10 सीरियलों के बारे में जानकारी दील जो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किए जा रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिस हेम्सवर्थ ने भारत में ‘एक्सट्रेक्शन’ की शूटिंग को किया याद, बोले- लाइव थिएटर करने जैसा था