ओनिर ने सुनाया उनके पहले वेलेंटाइन डे का किस्सा

रूना आशीष
कुछ भीगे अल्फाज़ के निर्देशक ओनिर ने यूं तो ह्यूमन इमोशन्स को ले कर माय ब्रदर निखिल और बस एक पल जैसी फिल्म बनाई हैं, लेकिन इस बार 'कुछ भीगे अल्फाज़' के साथ वह एक लड़के और लड़की वाली हार्डकोर लव स्टोरी बना रहे हैं। 
 
वेलेंटाइन्स डे को ले कर वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष को उन्होंने बताया कि कॉलेज के समय में मुझे एक लड़की बहुत पसंद थी। मैंने बहुत हिम्मत कर उसे इसी दिन अपने प्यार का इज़हार करने की ठानी। मैंने उसे सुबह 7 बजे कॉलेज बुलाया। 
 
ओनिर बताते हैं, "मैं अगले दिन सुबह 7 बजे उठ कर पहुंचा भी, लेकिन कुछ ले जाना भूल गया। मेरे पास फूल भी नहीं थे और न ही मेरे पास कोई चॉकलेट या कुछ चीज़थी। अब बिना कुछ लिए जाना भी ठीक नहीं। आसपास नज़र दौड़ाई। कॉलेज के पास एक पान-सिगरेट की दुकान थी।  
 
मैं वहीं पहुंचा, लेकिन चॉकलेट तो उसके पास भी नहीं थी। मैंने बहुत सारी चुइंग गम्स खरीदी ताकि प्रपोज़ करते समय मैं खाली हाथ ना दिखूं। जैसे ही मैं उससे मिला मैंने उसे वो सब दे दी।  
 
आगे क्या हुआ। उसने वो सारी की सारी चुइंग गम्स मेरे मुंह पर दे मारी और बोली कि कोई चुइंग गम्स देता है? तो ये थी मेरी फर्स्ट वैलेंटाइंस डे का कहानी। 
 
ओनिर की फिल्म कुछ भीगे अल्फाज़ 16 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या आप जानते हैं Jr NTR का पूरा नाम, 8 साल की उम्र में रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

शादी के 3 साल बाद मां बनीं यामी गौतम, यह रखा अपने बेटे का नाम

Cannes Film Festival 2024 में छाई यूपी की नैंसी त्यागी, खुद का डिजाइन किया आउटफिट पहन पहुंचीं रेड कार्पेट पर

Ghajini के लिए आमिर खान नहीं यह एक्टर था निर्देशक की पहली पसंद

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट, बोले- भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख