पद्मावती की तरह इन फिल्मों के भी बदले थे नाम

Webdunia
पद्मावती अब पद्मावत नाम से रिलीज हो रही है। यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को विरोध के चलते नाम बदलना पड़ रहा हो। इससे पहले भी ऐसे कुछ मामले पहले हो चुके हैं। किसी फिल्म के नाम को काटा गया, तो किसी के नाम को बढ़ाया जा चुका है। आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम पर एक नजर डालते हैं। 
 
1. गोलियों की रास लीला : रामलीला 
संजय लीला भंसाली को पहले भी विरोध के चलते अपनी फिल्म का नाम बदलना पड़ा था। इस फिल्म का नाम पहले राम-लीला रखा गया था। ऐसा लगता है जैसे सेंसर बोर्ड, संजय लीला भंसाली से थोड़ा खफा चल रहा है।  मजेदार बात यह है कि उस फिल्म में भी पद्मावती की तरह रणवीर व दीपिका ही मुख्य भूमिका में थे। 
 
2. आर... राजकुमार 
शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म का नाम पहले रेम्बो राजकुमार रखा गया था। ज्ञात हो कि रेम्बो एक मशहूर हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला है। हॉलीवुड फिल्म रेम्बो के मुख्य अभिनेता व निर्देशक सिल्वेस्टर के द्वारा आपत्ति जताने के बाद फिल्म का नाम आर... राजकुमार कर दिया गया। 
 
3. बिल्लू 
इरफान खान व शाहरुख़ खान अभिनीत इस फिल्म का नाम पहले बिल्लू बारबर तय हुआ था। परन्तु बारबर या नाई समुदाय के लोगों का कहना था कि फिल्म के नाम में बारबर शब्द को गलत तरीके से दर्शाया गया है। जिसके बाद शाहरुख खान ने फिल्म के नाम से बारबर शब्द हटाने का फैसला किया। 
 
4. टोटल सियापा 
साल 2014 में आई इस फिल्म का नाम पहले अमन की आशा रखा जा रहा था। इस नाम पर किसी बड़े मीडिया ग्रुप का अधिकार था। आपत्ति जताए जाने के बाद नाम बदल कर टोटल सियापा रख दिया गया। 
 
5. दाग - द फायर 
साल 1999 में आई संजय दत्त की इस फिल्म का नाम पहले 'दाग' रखा गया था। दाग नाम से साल 1973 में एक फिल्म आ चुकी थी, जिसमें महानायक राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। 1973 में आई फिल्म के निर्माताओं के द्वारा जब नाम पर आपत्ति जताई गई तब इसमें 'द फायर' शब्द जोड़ दिया गया। इसी मामले के बाद फिल्म निर्माताओं को कॉपीराइट के मामलों से बचने का रास्ता भी मिल गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मेरे हसबैंड की बीवी का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दो बीवियों के बीच फंसे अर्जुन कपूर

संदीपा धर ने श्यामक डावर और टेरेंस लुईस से लिया है डांस का प्रशिक्षण, पहली ही फिल्म के लिए मिली थी खूब तारीफें

स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट हुआ बहाल, एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

सेमी न्यूड फोटोशूट पर ममता कुलकर्णी ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं तब वर्जिन थी और मुझे...

शमिता शेट्टी के पहले बॉयफ्रेंड की एक्सीडेंट में हो गई थी मौत, इस शादीशुदा एक्टर संग भी जुड़ चुका है नाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख