Hanuman Chalisa

पद्मावती : ट्रेलर रिव्यू

Webdunia
भव्यता अब संजय लीला भंसाली के लिए नई बात नहीं है। वे हर फ्रेम को इतनी खूबसूरत और भव्य बनाते हैं कि दर्शक सम्मोहित हो जाता है और यही बात 'पद्मावती' के ट्रेलर में नजर आती है। निश्चित रूप से यह भव्यता को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। साथ में जो बैकग्राउंड म्युजिक है वो आपके रोंगटे खड़े कर देता है। 
 
यह फिल्म तीन मुख्य किरदार के इर्दगिर्द घूमती है और तीनों का परिचय भंसाली ने शानदार तरीके से कराया है। दीपिका पादुकोण को साइड से दिखाकर उनकी खूबसूरती की झलक से दर्शकों को परिचित कराया गया है। शाहिद कपूर के पहले शॉट में उनके चेहरे पर धीर-गंभीर भाव नजर आते हैं। एक राजसी ठाठ-बाट की झलक मिलती है। रणवीर सिंह जब पहली बार ट्रेलर में नजर आते हैं तो उनके चारों ओर पिंजरे में कैद पंछी नजर आते हैं जो उनके स्वभाव को दर्शाते हैं। 
 
'राजपूत का सिर भले ही कट जाए, धड़ दुश्मन से लड़ता रहता है' या 'राजपूती कंगने में उतनी ही ताकत है जितनी राजपूती तलवार में' जैसे संवाद सुनकर फिल्म देखने की इच्छा और त्रीव होती है। 
 
युद्ध के शॉट, रोशनी से नहाए महल, ड्रोन से लिए शॉट फिल्म की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। भंसाली अपनी हीरोइनों को खूबसूरती से पेश करने के लिए जाने जाते हैं और दीपिका की खूबसूरती इस‍ फिल्म में देखने लायक होगी। रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से जो झलक दिखाई है वो उनसे नफरत करने के लिए काफी है। 
 
कुल मिलाकर 'पद्मावती' का ट्रेलर भव्यता, खूबसूरती, क्रूरता, दो संस्कृति की भिन्नता, राजसी ठाठ-बाट को बखूबी दर्शाता है। एक दिसम्बर का इंतजार करना वाकई मुश्किल है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को CBFC की हरी झंडी, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच

TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1

सनी लियोनी की 'अजीब' आदत, हर 15 मिनट में करती हैं ये काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख