Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस... 2017 में ये दस फिल्में कर सकती हैं सौ करोड़ का आंकड़ा पार

Webdunia
2017 में कई बड़ी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, लेकिन आठ फिल्में ऐसी हैं जिनमें सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की संभावना नजर आती है। इनमें से तीन डब फिल्में (फास्ट एंड फ्यूरियस, 2.0, बाहुबली 2) हैं। 
 
फास्ट एंड फ्यूरियस का भारत में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म के पिछले भाग ने भी सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 2.0 और बाहुबली 2 ऐसी फिल्में हैं जिनका दर्शकों को इंतजार है, लिहाजा इन दोनों फिल्मों से उम्मीद है कि ये डेढ़ सौ करोड़ के भी पार निकल जाएंगी। 
 
शाहरुख खान की 'रईस' और इम्तियाज अली वाली फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। दोनों से ही उम्मीद है। 'रईस' का व्यवसाय 'काबिल' के सामने आने से थोड़ा कम रह सकता है, लेकिन फिल्म आसानी से सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इम्तियाज अली वाली फिल्म भी आसानी से सौ करोड़ का हिस्सा बन जाएंगी। रितिक रोशन की काबिल भी सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बन सकती है। 


 
वरुण धवन की 'जुड़वां 2' भी सौ करोड़ का कलेक्शन कर चौंका सकती है। यह एक फुल मसाला फिल्म है और इसकी रिलीज डेट बेहतरीन है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में भी सौ करोड़ वाली संभावनाएं नजर आती हैं। 
 
इन दस फिल्मों में दो ऐसी फिल्मे हैं जो दो सौ क्या, तीन सौ करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैं। सुपरसितारा सलमान खान की 2017 में दो फिल्में देखने को मिलेंगी। ईद पर ट्यूबलाइट और क्रिसमस पर टाइगर जिंदा है प्रदर्शित होंगी। दोनों ही फिल्में तीन सौ करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती हैं। 
 
अक्षय कुमार की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्में रिलीज होंगी, लेकिन ये लीक से हट कर बन रही हैं लिहाजा इनसे बहुत ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती। 
 
फिलहाल ये अनुमान है। फिल्म का चलना या न चलना उसकी गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर अमेरिकी सिंगर ओलिवर ट्री का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, 5 और लोगों की गई गान

निक्की तंबोली का बोल्ड साड़ी लुक, हॉट अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने बताया इम्यूनोथेरेपी का असर, शरीर में हुआ तेज दर्द और बुखार

'वेलकम टू द जंगल' बनी IMDb की सबसे मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म, ट्रेलर को 48 घंटे में 28 मिलियन व्यूज

'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन, वीडियो वायरल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख