Hanuman Chalisa

टाइगर श्रॉफ की मूवी Rambo क्या कभी नहीं बनेगी?

समय ताम्रकर
बुधवार, 12 मई 2021 (15:54 IST)
इस बात को लगभग 4 साल होने को आए जब टाइगर श्रॉफ को लेकर रेम्बो का ऑफिशियल हिंदी रीमेक रेम्बो नाम से ही बनाने की घोषणा की गई थी। टाइगर के फैंस इस खबर को जान कर ही खुशी से झूम उठे थे। ओरिजनल रेम्बो सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने खुद शुभकामनाएं भेजी थी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था, लेकिन बात पोस्टर से आगे नहीं बढ़ पाई। 
 
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया था कि यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसमें धुआंधार एक्शन होगा इसलिए तैयारियों में वक्त लगेगा तो सभी यह बात मान गए, लेकिन जब महीनों बीतने के बाद भी रेम्बो को लेकर कोई हलचल नहीं मची तो टाइगर के प्रशंसक चिंता में पड़ गए। 


 
उनकी चिंताओं की लकीरें तब और गहरी हो गई जब टाइगर को लेकर सिद्धार्थ आनंद ने वॉर नामक फिल्म शुरू कर दी। कहा गया कि वॉर के बाद रेम्बो का काम शुरू होगा। वॉर बन कर रिलीज होकर सुपरहिट भी हो गई और वक्त भी गुजर गया। इसी बीच कुछ ऐसी खबरें आईं जिससे रेम्बो के बनने पर प्रश्नचिन्ह लग गए। ये खबरें इस प्रकार हैं:

 
1) सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ पठान फिल्म शुरू कर दी। 
 
2) टाइगर श्रॉफ को लेकर हीरोपंती 2, गणपत जैसी कुछ फिल्में अनाउंस हो गई। रेम्बो का कहीं कोई जिक्र नहीं।
 
3) यह बात भी सामने आई कि रेम्बो से टाइगर को हटाकर प्रभास को ले लिया गया है ताकि फिल्म दक्षिण भारत में भी अच्छा व्यवसाय कर सके। 
 
4) कुछ महीनों पहले खबर आई कि फिल्म का ‍निर्देशन सिद्धार्थ की बजाय अब रोहित धवन करेंगे। 
 
दूसरी ओर सिद्धार्थ कहते रहे कि फिल्म जल्दी ही शुरू होने वाली है। इसी बीच बॉलीवुड में लगातार खबरें उड़ती रही हैं कि यह फिल्म बंद हो गई है। टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिनों पहले कहा था कि रेम्बो बनेगी। वे इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं। लेकिन कौन इसे प्रोड्यूस कर रहा है? कौन डायरेक्ट करने वाला है? कब फिल्म शुरू होगी? फिल्म के अन्य कलाकार कौन होंगे? इन सवालों के किसी के पास जवाब नहीं है। 
 
कहने वाले तो कह रहे हैं कि रेम्बो अब शायद ही बने। या अगले दो-तीन साल में बनना संभव नहीं है कि क्योंकि रेम्बो से जुड़े लोग अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख