Hanuman Chalisa

क्या 'सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स' बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी?

Webdunia
भारत में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर कितने लोकप्रिय हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है। उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। क्रिकेट से वे संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी स्टेडियम में उनके पोस्टर लिए प्रशंसक दिख जाते हैं। 
 
सचिन पर बायोग्राफिकल फिल्म 'सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को प्रदर्शित हो रही है। इसे हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया जा रहा है। 
 
कुछ महीनों पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी। इसे फीचर फिल्म की तरह बनाया गया था। धोनी का किरदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अदा किया था। फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए कुछ फसाने भी जोड़े गए थे। फिल्म उन लोगों को भी पसंद आई जो धोनी या क्रिकेट के बारे में कम जानते हैं क्योंकि इसमें एक कहानी थी। 
 
सचिन पर बनी फिल्म तथ्यपरक है। इसमें सचिन के बचपन को दिखाने के लिए कलाकार लिया गया है, लेकिन इसमें कोई ड्रामा नहीं है। ज्यादातर सचिन ही बात कर अपने बारे में बताएंगे। सचिन के साथ-साथ उनके परिवार वाले, साथी खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, क्रिकेट से जुड़े विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। 
 
कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिये सचिन के बारे में ऐसी बातें पता चलेंगी जो ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। यही आम दर्शक के लिए सबसे दिलचस्प बात होगी। 
 
जेम्स अर्सकिन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है क्योंकि यह एक वृत्तचित्र जैसी है और इस तरह की फिल्मों में भारतीय ज्यादा रूचि नहीं लेते। यह देखना दिलचस्प होगा कि सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान ने अपने करियर में कभी नहीं पढ़ी स्क्रिप्टल, करोड़ों की घड़ियों का भी खोला राज

विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम

'धुरंधर 2' के ओटीटी पर रिलीज होते ही मचा बवाल, पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स का सर्वर!

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख