Hanuman Chalisa

सलमान खान की दादागिरी... अजय-शाहरुख-रणवीर का बिगड़ा खेल

Webdunia
इस समय सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनका सुनहरा दौर चल रहा है। उनकी जब फिल्म रिलीज होने वाली हो तो उसके सामने आने की हिम्मत किसी में नहीं होती है। 
 
ईद के त्योहार पर तो सलमान ने कब्जा जमा रखा है। वे हर साल अपने फैंस को फिल्म के रूप में ईदी देते हैं। लिहाजा कोई भी फिल्म निर्माता ईद पर फिल्म रिलीज करने की नहीं सोचता। 
 
इस वर्ष ईद पर उनकी 'रेस 3' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के सामने ऐश्वर्या राय की 'फन्ने खां' रिलीज करने की घोषणा की गई है, लेकिन सभी जानते हैं कि यह चर्चा में आने का दांव है। जैसे ही ईद निकट आएगी, 'फन्ने खां' आगे-पीछे होकर 'रेस 3' के लिए रास्ता खुला छोड़ देंगे। 
 
अब सलमान क्रिसमस को भी नहीं छोड़ना चाहते। 2017 के क्रिसमस पर उनकी 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई और यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इसलिए क्रिसमस की छुट्टियों का भी सलमान लाभ उठाना चाहते हैं। 
 
सलमान की 'दबंग 3' बस शुरू ही होने वाली है। वे ताबड़तोड़ शूटिंग कर फिल्म को इसी वर्ष रिलीज करना चाहते हैं और क्रिसमस का त्योहार उन्हें ठीक लग रहा है। 
 
दिसम्बर 2018 में तीन बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है। 
 
1) अजय देवगन की 'टोटल धमाल'
2) शाहरुख खान 'ज़ीरो' 
3) रणवीर सिंह की 'सिम्बा' 
 
जब से सलमान की ओर से खबर आई है कि वे दबंग 3 को दिसम्बर में रिलीज करने की सोच रहे हैं तब से अजय, शाहरुख और रणवीर की सांस तेजी से चलने लगी है। ये तीनों स्टार्स तो इसे सलमान की दादागिरी मान रहे होंगे। 
 
अजय की फिल्म तो 7 दिसम्बर को रिलीज हो रही है और यदि सलमान की फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होती है तो उन्हें काफी वक्त मिल जाएगा। वे दुआ कर रहे होंगे कि सलमान 'दबंग 3' को क्रिसमस वाले वीक में ही रिलीज करें। 
 
हवा टाइट तो शाहरुख और रणवीर की हो रही है। शाहरुख की फिल्म 'ज़ीरो' क्रिसमस पर प्रदर्शित होना है। किंग खान को एक अदद हिट की सख्त जरूरत है। इसलिए क्रिसमस की छुट्टियों का वे फायदा उठाना चाहते हैं, लेकिन सलमान उनका खेल बिगाड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान तो शाहरुख को है। 
 
2016 में शाहरुख ने अपनी फिल्म 'रईस' को सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के सामने से हटा लिया था। बाद में यह निर्णय सही साबित हुआ। 
 
रणवीर की सिम्बा 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। यदि सलमान की फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होती है तो उसके ठीक एक सप्ताह बाद 'सिम्बा' को रिलीज करना ठीक नहीं होगा। 
 
सलमान ने हलचल तो मचा दी है। अब इस दबंग स्टार से कौन टकराने की हिम्मत करता है, आने वाले दिनों में पता चलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर 2 में केवल दो लाइन गाकर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने रच दिया इतिहास, 'जाइए सजना' ने बिलबोर्ड पर मचाया धमाल

रामायण फिल्म के कलाकारों की फीस: रणबीर कपूर की फीस 150 करोड़ रुपये, साई पल्लवी को 12 करोड़ रुपये

Blast From Past : दीवार (1975) भाइयों के बीच वैचारिक द्वंद्व की

Blast From Past : मिली (1975) कड़वाहट पर भारी जिंदादिली

डकैत: एक प्रेम कथा में प्यार, धोखा और बदला: आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के साथ धमाकेदार एक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख