Dharma Sangrah

सलमान की किक 2 या टाइगर 3 से टकराएगी अजय देवगन की फिल्म

Webdunia
बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (06:45 IST)
रिलीज डेट को लेकर इतनी मारामारी है कि फिल्म बनने के पहले ही रिलीज डेट अनाउंस कर दी जाती है कि फलां तारीख को हमारी फिल्म आएगी। पहले बॉलीवुड में एक-दो महीने पहले रिलीज डेट अनाउंस की जाती थी, लेकिन अब तो दो-तीन साल पहले ही ऐलान कर दिया जाता है। 
 
अजय देवगन ने सिर्फ 'मेडे' नामक फिल्म को बनाने की घोषणा की है। शूटिंग बस शुरू ही होने वाली है, लेकिन उन्होंने रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ईद 2022 वाले सप्ताह में 29 अप्रैल को वे यह फिल्म रिलीज करेंगे। यह फिल्म इसलिए भी खास है कि डायरेक्टर का हैट भी अजय ने पहन रखा है और अमिताभ बच्चन जैसा दिग्गज कलाकार भी फिल्म में हैं। 


 
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट से ज्यादा ध्यान रिलीज डेट ने खींचा है। ईद पर सलमान खान ने एकाधिकार जमा रखा है। बरसों से वे अपनी फिल्में ईद पर लाते आए हैं और फैंस को तोहफा देते आए हैं। अब तो बिना सलमान की फिल्म के ईद फीकी लगती है। 


 
अजय ने ईद पर फिल्म को रिलीज करने की घोषणा के साथ ही सलमान को चुनौती दे डाली है। अभी यह बात तय नहीं है कि सलमान की कौन सी फिल्म ईद पर रिलीज होगी इसलिए अजय ने पहले से ही मैदान लपकने की कोशिश की है, लेकिन यह बात तो तय है कि सलमान की कोई ना कोई सी फिल्म तो ईद पर रिलीज ही होगी। यानी सीधे-सीधे अजय और सलमान की फिल्मों में टक्कर होगी और घर्षण की चिंगारी जरूर निकलेगी। 
 
सलमान की किक 2 या टाइगर सीरिज की तीसरी फिल्म ईद पर आ सकती है। संभावना किक 2 की ज्यादा है। भले ही कोई सी भी फिल्म आए, लेकिन टक्कर तो होकर रहेगी, बशर्ते अजय मैदान ना छोड़े। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोर्ट में रोए नहीं थे राजपाल यादव, बोले- सोशल मीडिया की कहानियों पर भरोसा न करें

क्या धर्मेन्द्र की याद में दोस्त अमिताभ बच्चन ने मनाई एक शांत होली: रंगों से दूरी, यादों के करीब

मिडिल ईस्ट संकट का असर: यश की ‘टॉक्सिक’ टली, अब नहीं होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से टक्कर

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी भारत छोड़ेंगी, बोलीं- अब यह देश घर जैसा नहीं लगता

रणबीर कपूर को इस वजह से पसंद नहीं होली खेलना, बताई थीं बचपन से जुड़ी डरावनी यादें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख