Hanuman Chalisa

संजू बाबा की 308 गर्लफ्रेंड्स के रहस्य से उठेगा पर्दा

Webdunia
बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त की ज़िंदगी जितनी रंगीन थी, उतनी ही सुर्खियों में बनी रहती थी। संजय दत्त का उनकी हीरोइनों से नाम जुड़ना आम बात बन गई थी। संजय दत्त की पर्सनालिटी और लुक इतना आकर्षक था कि उन पर दिल हारना कोई बड़ी बात नहीं थी और यही वजह थी कि संजय दत्त अब तक अपने जीवन में 308 लड़कियों से इश्क़ फ़रमा चुके हैं, जैसा कि फिल्म 'संजू' के ट्रेलर में दिखाया गया है।
 
राजकुमार हिरानी अपनी आगामी बायोपिक "संजू" में संजय दत्त की इन्हीं रोचक कहानी से पर्दा उठाएंगे और दर्शकों को संजय दत्त की कुछ अनसुनी और अनदेखी कहानियों से रूबरू करवाएंगे। संजय दत्त एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कभी भी पकड़े नहीं गए।
 
संजय दत्त की जवानी में अफेयर की चर्चा आम थी जिसकी शुरुआत संजय और टीना मुनीम के अफेयर के साथ हुई थी। यह उनकी पहली रॉकी के दौरान हुआ जब टीना फ़िल्म में उनके अपोजिट थी। यूं तो दोनों बचपन के दोस्त थे पर फ़िल्म के दौरान ये दोस्ती कुछ खास हो गई थी।  
 
इसके बाद ऋचा शर्मा की खूबसूरती ने संजय का दिल चुरा लिया था। संजय उन्हें एक झटके में अपना दिल दे बैठे थे, लेकिन ऋचा को पाने के लिए संजू बाबा को काफ़ी पापड़ बेलने पड़े थे। आखिरकार प्यार की जीत हुई और ऋचा ने संजय दत्त से शादी के लिए हामी भर दी।
 
1987 में ऋचा और संजय शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन यहाँ भी किस्मत ने संजय दत्त का साथ नहीं दिया। ब्रेन ट्यूमर के चलते ऋचा ने 10 दिसंबर 1996 में दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
ऋचा के बाद दिलफेंक संजय बॉलीवुड की डांसिंग दिवा माधुरी दीक्षित को अपना दिल दे बैठे और 90 के दशक में इनके अफेयर की चर्चा सबसे हॉट टॉपिक में एक था। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया और जल्द ही इस रिश्ते का भी अंत हो गया।
 
संजय दत्त के अफेयर का सिलसिला यूंही लंबे समय तक चलता रहा और हर बार उनका किसी न किसी अभिनेत्री और मॉडल से जुड़ता रहा। लेकिन जब रेखा और संजय के अफेयर की खबरें आई तो एक बार फिर खबरों का बाज़ार गर्म हो गया लेकिन इस संजय ने इस खबर को अफ़वाह बता कर सिरे से नकार दिया।
 
संजय दत्त के भले ही बहुत से अफेयर रह चुके है लेकिन अंत मे उन्हें मान्यता में अपना जीवन साथी मिला जो हर सुख और दुख में संजय के साथ खड़ी रहीं। 
 
"संजू" में ऐसी ही कुछ मज़ेदार कहानियों से दर्शकों को रूबरू करवाया जाएगा और यही वजह है कि टीज़र के बाद अब दर्शक बेसब्री से फ़िल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत, यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

करण वाही के बर्थडे पर ओरी का जलवा, 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग के साथ दिया अपना आइकॉनिक पोज

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले तुषार कपूर ने की अक्षय कुमार की तारीफ, बोले- उनके दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट

कमाई के मामले में दहाड़ रही है राम चरण स्टारर 'पेड्डी', 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

श्रीलीला कैसे बनीं देश की सबसे पसंदीदा यंग स्टार? जानिए उनकी सफलता के बड़े राज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख