Festival Posters

सीक्रेट सुपरस्टार का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा

Webdunia
सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल अगेन की लड़ाई को कुछ लोग दिये और तूफान की लड़ाई मान रहे हैं। इसके पीछे तर्क ये दिया जा रहा है कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' में आमिर खान सिर्फ आधे घंटे के लिए दिखाई देंगे। दूसरी ओर गोलमाल अगेन एक सफलतम सीरिज है। रो से हिट देने वाले निर्देशक रो'हिट' निर्देशक ने इसे बनाया है। कलाकारों की इसमें भीड़ है। लेकिन इसी वजह से आमिर की फिल्म को कमजोर नहीं माना जा सकता। 
 
आमिर खान ने पिछले दस वर्षों में ऐसी प्रतिष्ठा हासिल की है कि यदि किसी भी फिल्म से उनका नाम जुड़ा है तो दर्शक आंख मूंद कर विश्वास कर लेते हैं कि यह फिल्म अच्छी ही होगी। 
 
सीक्रेट सुपरस्टार को भले ही कम स्क्रीन्स मिले, भले ही यह कम बजट में तैयार हुई हो, लेकिन इसे कमतर नहीं आंका जा सकता। कुछ दर्शक ऐसे हैं जो दोनों फिल्म देखेंगे और अच्छी फिल्म देखने वालों का झुकाव भी 'सीक्रेट सुपरस्टार' की ओर हो सकता है। वैसे भी दिवाली पर दो फिल्में सफलतापूर्वक चल सकती है। लगभग दो सप्ताह तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी जिसका फायदा 'सीक्रेट सुपरस्टार' को मिल सकता है। 
 
ये कछुए और खरगोश की तरह का मुकाबला है। गोलमाल अगेन की ओपनिंग बेहद धमाकेदार होगी और पहले वीकेंड पर वो फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार से मीलों आगे नजर आएगी, लेकिन सीक्रेट सुपरस्टार भी अपनी चाल से चलेगी। भले ही वह लाइफ टाइम कलेक्शन में गोलमाल अगेन से पीछे रहे, लेकिन अपनी लागत के अनुपात में सफलता हासिल कर सकती है। 
 
इस फिल्म की कुल लागत लगभग 50 करोड़ रुपये है। विभिन्न अधिकारों के बदले लगभग आधी रकम वसूल हो चुकी है। 50 करोड़ के कलेक्शन पर यह सुरक्षित हो जाएगी। पहले वीकेंड पर यह लगगभ 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है और इस बात की पूरी संभावना है कि लाइफटाइम कलेक्शन 70 से 80 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना सरल है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख