Hanuman Chalisa

शाहरुख खान सोच में... 6 फिल्मों की चल रही है बात

Webdunia
शाहरुख खान की 'फैन' 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है और 'रईस' जुलाई में। गौरी शिंदे की फिल्म में भी वे नजर आएंगे। इनके अलावा कोई भी फिल्म शाहरुख के हाथ में नहीं है। दरअसल शाहरुख ने भी अपनी रणनीति बदली है। लोगों की रूचि के अनुरूप वे फिल्में करना चाहते हैं। वे अब नए निर्देशकों के साथ फिल्म करने की इच्छा रखते हैं जिनके पास नए आइडियाज़ हैं। फिलहाल 6 निर्देशकों से बातचीत का सिलसिला जारी है जिसमें से दो को वे तुरंत हां कहने वाले हैं।  
इन निर्देशकों से चल रही है शाहरुख की बात... 
 

इम्तियाज अली लंबे समय से शाहरुख के साथ फिल्म प्लान कर रहे हैं और संभव है कि शाहरुख अब मान जाएं। यह एक सिख की कहानी होगी और इसमें शाहरुख सरदार के रूप में नजर आएंगे। 
बौने के रोल में... अगले पेज पर

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बनाने वाले आनंद एल. राय भी शाहरुख के साथ फिल्म करना चाहते हैं। यह एक बौने की कहानी है। हालांकि अभी तक किंग खान ने हां नहीं कहा है। 
अपने खास दोस्त की फिल्म... अगले पेज पर 

शाहरुख ने लंबे समय से अपने खास दोस्त करण जौहर के साथ कोई फिल्म नहीं की है। खबर है कि करण के पास कहानी का आइडिया है जो शाहरुख को पसंद आया है। यदि शाहरुख अपनी स्वीकृति दे देते हैं तो करण फिल्म शुरू कर देंगे।
यह बैनर भी तैयार... अगले पेज पर

शाहरुख के एक और खास दोस्त आदित्य चोपड़ा भी चाहते हैं कि किंग खान उनके बैनर यश राज फिल्म्स की 'फैन' के बाद एक फिल्म और करें। 
यह भी दौड़ में... अगले पेज पर

शाहरुख को लेकर रोहित शेट्टी भी फिल्म बनाना चाहते हैं हालांकि रोहित को शाहरुख जल्दी हां नहीं कहने वाले हैं क्योंकि 'दिलवाले' के बाद वे एक ब्रेक लेना चाहते हैं।
उफ्फ इससे भी हो रही है बात... अगले पेज पर

शाहरुख को लेकर बेसिर-पैर फिल्म बनाने वाली फराह खान की भी योजना है, हालांकि 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद शाहरुख अब फराह के साथ फिल्म करना शायद ही पसंद करें। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान