Hanuman Chalisa

शिवाय : ट्रेलर रिव्यू

Webdunia
दिवाली पर रिलीज होने वाली 'शिवाय' का 220 सेकंड लंबा ट्रेलर अजय देवगन ने इन्दौर में अपने फैंस क्लब के सामने रिलीज किया। फिल्म में बजाय कहानी और संवाद की झलक दिखाने के स्टंट्स पर जोर दिया गया। बर्फीले पहाड़ों और विदेशी लोकेशन पर फिल्माए गए यह स्टंट्स जबरदस्त लग रहे हैं। 
अजय देवगन की छवि एक एक्शन हीरो की है और इस फिल्म में वे अपनी इसी छवि को भुना रहे हैं। ट्रेलर में ऐसे कई हैरतअंगेज स्टंट्स देखने को मिल रहे हैं जो अब तक हॉलीवुड फिल्मों में ही नजर आते हैं। 
 
एक्शन के बीच एक इमोशनल कहानी भी नजर आती है। अजय देवगन और एक बच्ची के बीच के रिश्ते को ट्रेलर में प्रमुखता दी गई है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म में ड्रामा भी है और परिवार के हर सदस्य का ध्यान रखा गया है। 
 
फिल्म में सायशा सहगल और एरिका कार नामक दो हीरोइने भी हैं, लेकिन इन्हें ट्रेलर में महत्व नहीं दिया गया है। 
 
ट्रेलर में गिरीश कर्नाड को छोड़ कोई नामी चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस वजह से अजय पर ही फिल्म की सारी जिम्मेदारी है। 
 
फिल्म का 'शिवाय' के रूप में बेहतरीन नाम चुना गया है। इस नाम में बहुत अपील है। अजय ने इस बार मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को भी ध्यान में रखकर फिल्म बनाई है। 
 
कुल मिलाकर 'शिवाय' का ट्रेलर फिल्म के प्रति उम्मीद जगाता है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख