khatu shyam baba

सिमरन और लखनऊ सेंट्रल फ्लॉप... जानिए कितना होगा नुकसान

Webdunia
15 सितंबर को दो प्रमुख फिल्मों 'सिमरन' और 'लखनऊ सेंट्रल' का प्रदर्शन हुआ। रिलीज के पहले ही समझ आ गया था कि दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन खास नहीं रहेगा क्योंकि लोगों में इन फिल्मों को लेकर उत्साह ही नहीं था और ऐसा हुआ भी। कंगना रनौट ने रितिक रोशन पर हमला बोल कर सुर्खियां जरूर बटोर ली, लेकिन इससे फिल्म को खास फायदा नहीं पहुंचा। सिमरन ने पहले चार दिनों में 12.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो कि निराशाजनक रहा। फिल्म अब बहुत आगे नहीं जा पाएगी और इसकी लागत को देखते हुए यह बात तय हो गई है कि यह फ्लॉप हो गई है। यही हाल लखनऊ सेंट्रल का भी है। 
 
सिमरन 
सिमरन 20 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। दस करोड़ प्रचार-प्रसार और प्रिंट्स पर खर्च हुए। इस तरह से यह फिल्म 30 करोड़ रुपये में पड़ी। फिल्म के सैटेललाइट राइट्स को बेहतरीन कीमत मिली। 12 करोड़ रुपये में यह बेचे गए। संगीत दो करोड़ और ओवरसीज़ राइट्स डेढ़ करोड़ में बेचे गए। इस तरह से रिलीज के पहले ही 15.50 करोड़ रुपये आ गए। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित रहने के लिए थिएटर्स से 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना था, लेकिन फिल्म जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है उसे देख लगता है कि इसका लाइफ टाइम कलेक्शन लगभग बीस करोड़ रुपये का होगा। इस तरह से सिमरन को लगभग नौ से दस करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। 
 
लखनऊ सेंट्रल 
लखनऊ सेंट्रल 22 करोड़ रुपये में तैयार हुई। प्रचार और प्रिंट्स पर दस करोड़ खर्च हुए। इस तरह से फिल्म की कुल लागत हुई 32 करोड़ रुपये। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 14 करोड़ रुपये में बिके जो कि बेहतरीन कीमत है। संगीत दो करोड़ और ओवरसीज राइट्स एक करोड़ में बिके। इस तरह से रिलीज के पहले 17 करोड़ रुपये मिले। फिल्म को तीस करोड़ रुपये का कलेक्शन सुरक्षित रहने के लिए करना है, लेकिन लाइफ टाइम कलेक्शन 18 करोड़ के आसपास लग रहा है। इस तरह से फिल्म में लगभग 12 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बबली दीदी के रूप में मोना सिंह का नया अंदाज, ‘सुबेदार’ में निभाया अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार

जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, 16 साल की उम्र में ठुकरा दिया था सलमान की फिल्म का ऑफर

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख