Hanuman Chalisa

जवां रहने की चाहत ले डूबी श्रीदेवी को!

Webdunia
जवां रहने की चाहत सभी में होती है। फिल्म स्टार्स में तो यह चाहत आम आदमी के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है। वे ज्यादा समय तक जवां दिखेंगे तो करियर उतना ही लंबा होगा। साथ ही अपने फैंस की यादों में वे बूढ़े नहीं होना चाहते। 
 
इसी चाहत के कारण कई लोग फिट रहने के लिए योग, कसरत आदि करते हैं, लेकिन कुछ लोग सर्जरी और दवाइयों का भी सहारा लेते हैं। 
 
श्रीदेवी ने एक-दो नहीं बल्कि 29 बार सर्जरी कराई थी। कभी नाक की तो कभी होंठ की। हाल ही में उन्होंने होंठ की सर्जरी कराई थी जो असफल रही थी।
इससे श्रीदेवी ऐसी लगती थी मानो हरदम मुस्कुरा रही हों। मुस्कान उनके चेहरे से ऐसी चिपकी कि हरदम वे स्माइल देते हुए नजर आती थीं। 
 
आम जीवन में श्रीदेवी कम ही मुस्कुराती थीं, इसलिए जब उनका हरदम स्माइली फेस सभी को नजर आया तो समझने में देर नहीं लगी कि सर्जरी की गड़बड़ी है। 
 
श्रीदेवी फिट रहने के लिए रोजाना दो घंटे वर्कआउट करती थीं। यहां तक तो ठीक है, लेकिन कहा जाता है कि वे एंटी एजिंग की दवाइयां भी खाती थीं ताकि चेहरे पर झुर्रियां न दिखाई दे। उनका मेटाबॉलिज्म हाई रहे। भूख न लगे। डॉक्टर्स का कहना है कि इन दवाइयों से खून की चाल भी बहुत बढ़ जाती है। 


 
श्रीदेवी के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वे कैलिफोर्निया स्थित अस्पताल जाती थी जहां सर्जरी और दवाइयों के बारे में उन्हें बताया जाता था। 
 
क्या इन्हीं दवाइयों के कारण उन्हें दुनिया को इतनी जल्दी अलविदा कहना पड़ा? क्या जवां रहने की चाहत उन्हें ले डूबी? क्या दवाइयों का ओवरडोज हो गया था? ये सब कयास हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी कुछ बताएगी। वैसे भी मृत्यु कभी भी, किसी की भी आ सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

Awarapan 2 Teaser: दिशा पाटनी का सस्पेंस से भरा किरदार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

एसएस राजामौली ने रचा इतिहास, फ्रांस के शीर्ष फिल्म संस्थान में मिली परमानेंट जगह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख