Hanuman Chalisa

सनी देओल क्यों अपनी खूबसूरत पत्नी को सबसे छुपाते हैं?

Webdunia
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (15:55 IST)
सनी देओल फिल्म अभिनेता हैं और फिल्म इंडस्ट्री के हर शख्स का जीवन एक खुली किताब की तरह होता है। सोशल मीडिया के जमाने में हर सितारा अपनी हर बात को अपने फैंस के साथ शेयर करता है। क्या उसने खाया? क्या पहना? कहां घूम रहा है? ऐसी ढेर सारी बातें आए दिन फिल्म स्टार्स बताते रहते हैं। सनी देओल इससे बिलकुल उलट हैं। उन्हें अपने बारे में बात करना बिलकुल भी पसंद नहीं है। सोशल मीडिया नहीं था तब भी वे ऐसे ही थे। 
 
आमतौर पर फिल्म सितारे अपने परिवार के साथ पार्टियों में जाते हैं। उन्हें फोटो उतरवाने में भी कोई दिक्कत नहीं रहती, लेकिन सनी देओल अपनी पत्नी पूजा के साथ कभी नजर नहीं आते। पूजा को कभी भी फिल्मी पार्टियों में नहीं देखा गया। पता नहीं वे सनी के साथ बाहर घूमने भी जाती हैं या नहीं? 
 
दरअसल सनी को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना और उसे शेयर करना बिलकुल भी पसंद नहीं है। वे बेहद शर्मीले इंसान हैं। अपने परिवार को लेकर वे बेहद जुनूनी हैं। पत्नी पूजा को तो उन्होंने छिपाकर ही रखा है। पूजा की गिनी-चुनी तस्वीरें हैं जो इंटरनेट पर उपलब्ध है। उसमें से भी ज्यादातर गलत फोटो है जिन्हें सनी देओल की पत्नी बता दिया गया है। 
 
सनी ने अपनी शादी की बात भी छिपाई थी। पहली फिल्म बेताब रिलीज होने के पहले ही उनकी शादी हो गई थी। वह दौर ऐसा था कि किसी हीरो या हीरोइन की शादी हो जाए तो उसकी रोमांटिक इमेज पर असर होता था। इसलिए सनी की शादी की बात को परदे में रखा। हालांकि यह बात लीक हो गई, लेकिन सनी ने इससे इंकार किया। 
 
सनी और पूजा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। सनी एक्टिंग की पढ़ाई करने लंदन गए थे और वहीं पर पूजा को देख उन्हें दिल दे बैठे और तुरंत शादी भी कर ली थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'15 की उम्र में हम गुल्ली-डंडा’, अमिताभ बच्चन का वैभव को लेकर ट्वीट हर जगह चर्चा में

राम चरण ने की 'पेद्दी' के निर्देशक बुची बाबू सना की तारीफ, बोले- ऐसी कहानी लिखना अविश्वसनीय है

कीर्ति कुल्हारी ने मेड की 10,000 रुपए सैलरी पर उठाए सवाल, यूजर्स के साथ सेलेब्स ने भी लगाई क्लास

सोनाक्षी सिन्हा ने किराए पर दिया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने मिलेगा इतने लाख रुपये किराया

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख