Hanuman Chalisa

सनी देओल की चुप सहित 6 फिल्में टकराएंगी इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर

समय ताम्रकर
गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (11:43 IST)
बॉक्स ऑफिस पर 23 सितंबर को 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी और एक फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि सनी देओल की 'चुप' और आर माधवन की 'धोखा राउंड द कॉर्नर' छोड़ दी जाए जो अन्य फिल्मों की ज्यादा चर्चा नहीं है। 


 
सनी देओल की फिल्म 'चुप' को भारत के 11 शहरों रिलीज के पहले ही दर्शकों एक शो मुफ्त में दिखाया गया और दर्शकों की ओर से तगड़ा रिस्पांस मिला है। आर बाल्की निर्देशित इस फिल्म में दुलकर सलमान और पूजा भट्ट भी हैं। यह एक से सीरियल किलर के बारे में है जो फिल्म क्रिटिक्स की हत्या करता है। बाल्की जैसा निर्देशक होने की वजह से फिल्म दिलचस्प लग रही है और बॉक्स ऑफिस पर चौंका देने वाला परिणाम दे सकती है। इन 6 फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शक इस फिल्म को ही मिलने की उम्मीद है। 
 
आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' में खुशाली कुमार और दर्शन कुमार जैसे कलाकार भी हैं। यह ऐसी फिल्म है जिसमें कौन किसको धोखा दे रहा है पहचानना आसान नहीं है। ये फिल्म भी अच्छी हो सकती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग मिलने की संभावना कम ही है। 
 
भारत और नेपाल के कलाकारों को लेकर बनी 'प्रेम गीत 3' का प्रचार-प्रसार तो हो रहा है, लेकिन नामी सितारा न होने के कारण फिल्म की सफलता माउथ पब्लिसिटी पर ही टिकी है। इसके अलावा 'अतिथि भूतो भव', 'इश्क पश्मीना' और 'गालिब' जैसी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं, लेकिन पब्लिसिटी कम होने के कारण चर्चा से बाहर हैं। 


 
डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर मधुर भंडारकर की फिल्म 'बबली डांसर' रिलीज हो रही है जिसमें तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। इस फिल्म को ओटीटी पर दर्शक मिल सकते हैं। 
 
ब्रह्मास्त्र से मिलेगी टक्कर 
23 सितम्बर को रिलीज हो रही फिल्मों को ब्रह्मास्त्र से टक्कर मिलेगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अभी भी वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 
 
इस शुक्रवार सिनेमाघरों का टिकट सिर्फ 75 रुपये 
दर्शकों को सिनेमाघर में खींचने के लिए फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमाघर मालिकों ने फैसला किया है कि पूरे भारत में टिकट दर 23 सितम्बर को 75 रुपये रहेगी। आप कोई सभी भी फिल्म का कोई सा भी शो देखिए, आपको महज 75 रुपये में टिकट मिल जाएगा। इसका रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग जबरदस्त हुई है। चुप की भी एडवांसब बुकिंग अच्छी हो रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गोल्ड डिगर नहीं, डायमंड थीं सुष्मिता सेन: 4 साल बाद ललित मोदी का बड़ा खुलासा, रिश्ते पर पहली बार खुलकर बोले

रवीना टंडन के घर में 25 लाख रुपये की चोरी: मां का भरोसा जीतकर महिला ने उड़ाए हीरे-सोने के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

है जवानी तो इश्क होना है मूवी प्रिव्यू: डेविड धवन की कॉमेडी दुनिया में फिर लौटे वरुण धवन

नेपोटिज्म पर बेबाक अनन्या पांडे: “मुझे मौके मिले, लेकिन खुद को साबित करना मेरी जिम्मेदारी थी”

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख