Hanuman Chalisa

क्यों फीकी पड़ रही है सनी देओल की चमक?

समय ताम्रकर
अस्सी और नब्बे के दशक के स्टार सनी देओल की शिकायत है कि इन दिनों उन्हें काम नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों से वे बहुत कम फिल्मों में नजर आए हैं। जिसमें भी वे दिखाई दिए हैं उनमें से ज्यादातर के निर्माता वे खुद रहे हैं। बाहरी निर्माताओं ने उनसे दूरी बना ली है और सनी को समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें फिल्में क्यों नहीं मिल रही हैं। 
 
दरअसल सनी इतने प्राइवेट पर्सन रहे हैं कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री वालों से कभी मेलजोल नहीं रखा। सनी न पीते हैं और न पिलाते हैं, लेकिन इसका ये मतलब तो नहीं है कि वे पार्टियों में नहीं जा सकते। सनी की तरह अक्षय कुमार भी शराब से दूर रहते हैं। रात को जल्दी सो जाते हैं, लेकिन लोगों से मिलना-जुलना उनका जारी रहता है। वे संबंध बनाना जानते हैं। 
 
सनी का जब तक स्टारडम था, तब तक उन्हें फिल्में मिलती रहीं। लेकिन जब उनका सितारा डूबने लगा तो लोगों ने दूरी बना ली। सनी के साथ उन लोगों का सितारा भी अस्त हो गया जो सनी के साथ फिल्में बनाते थे। आज गुड्डू धनोआ, सुनील दर्शन, राहुल रवैल, अनिल शर्मा जैसे निर्देशक आउटडेटेट हो गए, लिहाजा सनी को फिल्म मिलना बंद हो गई। 
 
नई पीढ़ी के निर्देशकों से सनी ने कभी मिलने-जुलने की कोशिश नहीं की। इससे यह संदेशा गया कि सनी फिल्म नहीं करना चाहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग बताते हैं कि सनी से मिलना बहुत कठिन है और यह भी एक अहम कारण रहा है। अफवाह है या सच, यह बताना कठिन है, लेकिन कहा जाता है कि सनी का मोबाइल नंबर सिर्फ दस लोग जानते हैं। उन्होंने एसएमएस जैसी सुविधा भी नहीं ली है। सनी ने अपने इर्दगिर्द एक दीवार खड़ी रखी है जिसे उन्हें भेदना होगा। 
 
सनी अपने आपको बदलने की कोशिश कर रहे हैं। अब वे फिल्म के प्रमोशन के लिए जाने लगे हैं। काफी बोलने भी लगे हैं, लेकिन अब काफी देर हो गई है। सनी की फिल्में मल्टीप्लेक्स में बिलकुल भी नहीं चलती। युवा दर्शक उनकी फिल्म देखना पसंद नहीं करते। सनी को जो पसंद करते हैं वे थिएटर का रूख नहीं करते। 
 
हीरो बनने की जिद भी अब सनी को छोड़ना चाहिए। वे चाहें तो ऋषि कपूर या अनिल कपूर की तरह चरित्र भूमिकाएं निभा सकते हैं। इससे संभव है कि कुछ निर्माता-निर्देशक सनी को अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाएं। सनी लोकप्रिय हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। टीवी पर उनकी फिल्में आज भी खूब टीआरपी बटोरती हैं। 
 
जरूरत है सनी को खुद में बदलाव लाने की और जमाने के हिसाब से चलने की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ध्वनि भानुशाली की सक्सेस स्टोरी: वास्ते से लेकर बॉलीवुड डेब्यू तक का सफर

धुरंधर की कहानी जब आदित्य धर ने रणवीर सिंह को सुनाई तब क्या था उनका रिएक्शन

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दो दिनों में की धमाकेदार कमाई, 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

तमन्ना भाटिया का HOT साड़ी अवतार: हर एंगल से दिखा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और चार्म का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

धुरंधर की सारा अर्जुन: एक चाइल्ड आर्टिस्ट से उभरती स्टार तक का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख