Hanuman Chalisa

अपने बेटे की पहली फिल्म सनी देओल निर्देशित करेंगे

समय ताम्रकर
धर्मेन्द्र की अगली पीढ़ी फिल्मों में आने के लिए तैयार है। सनी देओल के बेटे करण और राजवीर इन दिनों अभिनय का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खुद सनी देओल ने फिल्मों में आने के पहले लंदन में अभिनय सीखा था और वही पर उनकी अपनी पत्नी पूजा देओल से आंखें चार हुई थी। जबकि धर्मेन्द्र बिना ट्रेनिंग के फिल्मों में आए और उन्होंने लंबी पारी खेली। 
 
किसी भी स्टार कलाकार के बेटे को लेकर दर्शकों में बेहद उत्सुकता रहती है और यह सिर्फ पहली फिल्म तक ही सीमित रहती है। बाद में सारा मामला प्रतिभा पर टिक जाता है। पहले करण को प्रस्तुत किया जाएगा जिसको अपनी फिल्मों में लेने की पेशकश कई फिल्मकारों ने की है। 
हर रविवार बॉलीवुड के कुछ नामी लोग आपस में क्रिकेट खेलते हैं। इस दौरान बात फिल्मों की भी निकलती है और कुछ फिल्मों की योजना क्रिकेट के मैदान पर ही बन जाती है। खबर है कि इसी दौरान आदित्य चोपड़ा ने बॉबी देओल से कहा था कि यदि सनी अनुमति दे तो वे करण को लांच कर सकते हैं, लेकिन सनी इसके लिए तैयार नहीं हुए। 
 
सनी देओल परंपरावादी हैं। उनका कहना है कि उन्हें, बॉबी और अभय देओल को उनके घरेलू बैनर विजयेता फिल्म्स से लांच किया गया है इसलिए वे परंपरा अनुसार अपने बेटे करण को भी इसी बैनर से लांच करेंगे। बाद में करण दूसरे बैनर्स के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। 
 
सनी ने करण के लिए स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। इस समय वे घायल वंस अगेन में व्यस्त हैं। दिवाली पर फिल्म रिलीज करने के बाद करण की फिल्म शुरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन खुद सनी ही करेंगे। वर्षों पहले उन्होंने 'दिल्लगी' बनाई थी। इसके बाद घायल वंस अगेन निर्देशित की और अब करण की फिल्म निर्देशित करेंगे। 
 
हीरो के रूप में सनी ने लंबी और सफल पारी खेली है, लेकिन निर्देशक के रूप में उन्होंने अब तक प्रभावित नहीं किया है। ऐसे में करण की पहली फिल्म निर्देशित करना क्या जोखिम भरा नहीं है। क्या करण को आदित्य चोपड़ा या इम्तियाज अली जैसा फिल्मकार पेश करता तो यह करण के हित की बात नहीं होती। संभव है कि सनी को खुद पर ज्यादा भरोसा है और वे करण की पहली फिल्म बेहद सुरक्षित बनाना चाहते हो। 
 
कुछ ऐसा ही सुरक्षित माहौल सनी को धर्मेन्द्र ने भी 'बेताब' के जरिये दिया था। उन्होंने सनी के कमजोर पहलुओं को छिपाकर खूबियों को पेश कर सनी को स्टार बनाया था। धर्मेन्द्र और सनी जानते हैं कि किसी भी नए कलाकार के लिए पहली फिल्म बहुत महत्वपूर्ण होती है। यदि पहली फिल्म को ही सफलता मिल जाती है तो आगे का काम आसान हो जाता है। देओल फैमिली के प्रशंसक देश-विदेश में फैले हुए हैं और संभव है कि वे करण की फिल्म का जोरदार स्वागत करे।  
Show comments

बॉलीवुड हलचल

90s की राइवलरी पर शिल्पा शिरोडकर का बड़ा खुलासा: करिश्मा कपूर के साथ शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका