Hanuman Chalisa

सनी लियोन और वन नाइट स्टैंड

Webdunia
टूटू शर्मा और सुल्तान खान 'वन नाइट स्टैंड' नामक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म को जस्मिन निर्देशित करने वाली हैं जो एंथनी डिसूजा की पत्नी है। एंथनी को 'ब्लू' नामक फ्लॉप फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है जिसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और संजय दत्त जैसे सितारों ने काम किया था। 
 
सनी लियोन इस समय मस्तीजादे, लीला, बेईमान लव और मस्तीजादे जैसी फिल्में कर रही हैं। ज्यादातर फिल्मों में उनका ग्लैमरस रूप दिखाया जा रहा है क्योंकि निर्माताओं का मानना है कि पोर्न स्टार सनी को दर्शक इसी अंदाज में देखना पसंद करते हैं। मस्तीजादे में सनी एडल्ट कॉमेडी करती दिखेंगी और माना जा सकता है कि यह फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' जैसी होगी। 
 
महिला निर्देशक का सनी को लेकर फिल्म बनाने का एक अलग नजरिया होगा। वे सनी की कुछ ऐसी बातें को सामने लाना चाहती हैं जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा नहीं होगा। जस्मिन अपने पति की काम में मदद कर चुकी हैं। टेलीविजन होस्ट रह चुकी हैं और कुछ विज्ञापन फिल्मों के निर्माण से भी जुड़ी हैं। 
क्या है वन नाइट स्टेंड की कहानी... अगले पेज पर
 
 

वन नाइट स्टैंड को लिखा है भवानी अय्यर ने, जिन्होंने ब्लैक, गुजारिश और लुटेरा जैसी बेहतरीन फिल्में लिखी हैं। वन नाइट स्टैंड में कहानी को प्रमुखता दी जाएगी और सेक्स को ज्यादा हाइलाइट नहीं किया जाएगा। फिल्म में बताया जाएगा कि यदि कोई महिला वन नाइट स्टैंड में जुड़ती है तो उसे चरित्रहीन माना जाता है, लेकिन पुरुषों के लिए ऐसा पैमाना नहीं है। उसकी तो प्रशंसा की जाती है। 
 
सनी को जब यह फिल्म ऑफर हुई तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसी ‍कोई महत्वपूर्ण फिल्म और किरदार उनको कभी निभाने को मिलेंगे। यह एक संवेदनशील कहानी है जिसे कलात्मक तरीके से दिखाया जाएगा। 
सनी का किरदार... अगले पेज पर
 
 

सनी का किरदार एक स्वतंत्र और आधुनिक महिला का है जो आज के दौर में बिंदास तरीके से पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है। वह स्मार्ट है। खूबसूरत है। जिंदगी से क्या चाहती है अच्छी तरह जानती है। फिल्म की शूटिंग संभवत: दिसम्बर से शुरू होगी और इसे मुंबई के साथ-साथ विदेश में भी फिल्माया जाएगा। 
 
निश्चित रूप से 'वन नाइट स्टैंड' सनी की छवि को बदलने में मददगार साबित हो सकती है। दर्शक उनसे जुड़ी हर चीज को सेक्स के चश्मे से ही देखते हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय के रंग भी देखने को मिलेंगे। 

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका